बिस्कुट वाले का LOVE LETTER हुआ वायरल, लिखा- Dear Marie. Today is a Goodday....
पटना। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसी अजीबोगरीब चीजें देखने और पढ़ने को मिल जाती हैं, जिससे हम या तो हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं या फिर कुछ सीखा जाती हैं, जो हमें अपने आसपास की चीजें या लोग भी नहीं सिखा पाते हैं। ऐसा ही एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आपको ह्यूमर के साथ-साथ प्रेम भी नजर आएगा। ये लेटर किसी लेखक ने नहीं बल्कि एक बिस्कुट वाले ने लिखा है। हम यकीनन कह सकते हैं कि आपने इससे पहले ऐसा लव लेटर नहीं देखा होगा।

LOVE LETTER हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे बिस्कुट वाले के इस लव लेटर को आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि बिस्कुट वाले का प्रेम-पत्र। एक प्रेम पत्र... देखिये प्रेम सबको कैसे बांध लेता है....#Competitors को भी...
Biscuit wale ka PREM-PATRA😊☺️😊
एक प्रेम पत्र☺️😊☺️😊..
देखिए PREM सबको कैसे बांध लेता है....👌#Competitors को भी☺️☺️😊@hvgoenka @BritanniaIndLtd @SDarkFantasy @Parle2020cookie @ParleFamily pic.twitter.com/rxOVyebj30
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) November 15, 2021
आईपीएस अधिकारी ने शेयर किया लेटर
बिस्कुट वाले ने इस लव लेटर को बिल्कुल अलग अंदाज में लिखा है। इस प्रेम पत्र में उसने कई सारे बिस्किट के नाम भी ले डाले हैं। आइए जानते हैं क्या लिखा है इस लव लेटर में... लेटर की शुरुआत में लिखा है, बिस्किट वाले का लव लेटर । आगे लिखा है। Dear Marie. Today is a Goodday. U have Krack Jacked my Little Heart. Now I am in 50-50 state of mind. Don't break my Fantasy. Meet me at Parle Junction.Plz dontplay Hide n Seek. Have a nice day tumhara Tiger.
Highly Imaginative and Entertaining.I pray that his wishes come Kur-Kure Kur-Kure एकदम पूरे हो जायं🙏🏼🙏🏼🙏🏼
— 𝑹𝒂𝒌𝒆𝒔𝒉 𝑫𝒘𝒊𝒗𝒆𝒅𝒊 𝑪𝑭𝑨(𝑰𝑪𝑭𝑨𝑰)📚 (@rakesh1963) November 15, 2021
लोगों ने किया पसंद
बिस्कुट वाले का ये अनोखा लव लेटर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस लेटर ने हर किसी का दिल जीत लिया है। लोगों ने इस लव लेटर को देखकर कहा कि यह बहुत ही काल्पनिक और मजेदार है। मैं प्रार्थना करता हूं कि उसकी इच्छा पूरी हो। वहीं एक ट्विटर यूजर ने कहा कि एक लाईन उससे छूट गई कि इस बिस्कुट को कुत्तों के सामने मत फेंकना बसन्ती......












Click it and Unblock the Notifications