Bihar Politics: विभागों के बंटवारे पर बोले VIP नेता, CM के पास विशेषाधिकार, वह जनता के हित में...

Bihar Political News: बिहार में हुए सियायी उठापटक के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ सरकार बना ली है। नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शनिवार को बिहार की नई एनडीए सरकार में विभागों का बंटवारा किया गया।

आपको बता दें कि रविवार 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने सीएम पद की शपथ ली थी। वहीं भाजपा कोटे से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। इसके अलावा 6 मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन विभागों का बंटवारा नहीं हुआ था।

VIP Spokesperson Dev Jyoti On Distribution of Departments in NDA Govt Bihar news

शनिवार को एनडीए सरकार में मंत्रियों को विभागों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को 9-9 विभागों की ज़िम्मेदारी दी गई। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह और सामान्य प्रशासन की ज़िम्मेदारी ख़ुद के पास रखी है।

इसके अलावा निगरानी, मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और वैसे सभी विभाग जिसकी ज़िम्मेदारी किसी को नहीं दी गई है, फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास रखी है। यह विभाग उनके पास ही रहेगा या फिर किसी और को आवंटित होता है, इस पर संशय बरक़रार है।

NDA कैबिनेट में हुए विभागों के बंटवारे पर मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार अभी भी मज़बूत हैं।

VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पहले जब सीएम नीतीश कुमार किसी गठबंधन (NDA, महागठबंधन) के साथ जाते थे तो उनके पास यह अधिकार होता था कि, अपने सहयोगी दलों के किस चेहरे को मंत्री पद दें। यह अधिकार अभी भी उन्हीं के पास है।

एनडीए गठबंधन की सरकार में अब नीतीश कुमार सीएम का चेहरा हैं, भाजपा अपने हिसाब से हैंडल करना चाहती है, लेकिन सीएम नीतीश कुमार जनता के हितों के लिए ही बात करते आ रहे हैं। यही वजह है कि कुल 18 विभाग भाजपा को दे दिया कि अब वह समझें किसी मंत्री पद देना है किसे नहीं, क्योंकि बाद में भाजपा उन पर कोई दवाब नहीं बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+