Electricity Bill: सरकारी खंभों पर जल रहा बल्ब, गांव के मुखिया को भरना होगा बिल? जानिए मामला
गांव में लगने वाले कैंप में बिजली बिल में सुधार, मीटर जांच और सुधार के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट को भी सुधारा जाएगा। गांव में कैंप लगाने के मद्देनज़र बड़े पैमान पर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।

Electricity Bill: बिहार में सरकारी खंभों पर लगे बल्ब का बिजली बिल पंचायती राज विभाग से वसूलने की तैयारी की जा रही है। गांव में लगे सरकारी खंभों पर जो बल्ब जलता है अब उसका बिल गांव के मुखिया को भरने की ज़िम्मेदारी दी जा सकती है। इतना ही नहीं गांव में लगे खंभे पर अवैध तरीके से बल्ब जलाने की भी इजाजत नहीं होगी। अरविंद कुमार (महाप्रबंधक, राजस्व, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के गांवों में बिजली कैंप लगाकर खंभे पर जलने वाले बल्बों के आकलन का निर्देश दिया गया है। खंभों पर लगे बल्ब का बिल पंचायती राज विभाग से लिया जाएगा। हर पंचायत के मुखिया को बिजली बिल जमा करना होगा।
पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का मकसद गांवों में कैंप लगा कर ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली करना है। वहीं गांव में लगे कैंप में कृषि फीडर के लिए किसान आवेदन भी कर सकते हैं। इसके साथ ही गांव में जिल लोगों के पास बिजली कनेक्शन नहीं है, वह बिजली कनेक्शन के लिए कैंप में आवेदन भी दे सकते हैं। ग़ौरतलब है कि गांव में लगने वाले कैंप में बिजली बिल में सुधार, मीटर जांच और सुधार के साथ-साथ स्ट्रीट लाइट को भी सुधारा जाएगा। गांव में कैंप लगाने के मद्देनज़र बड़े पैमान पर प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।
बिजली संबंधित समस्याओं के लिए गांव में कैंप लगाने के मद्देनज़र मुख्यालय तो तारीख तय कराने के निर्देश दिया चा चुका है। हर गांव में लगे कैंप में एक पदाधिकारी को तैनात किया जाएगा। एक से ज्यादा गांव में कैंप लगने पर एक जगह पर कनीय विद्युत अभियंता को तैनात किया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर AITM तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीसरे जगह पर कनीय अभियंता (राजस्व) रहेंगे। वहीं अगत तीन से ज़्यादा जगहों पर कैंप लगाए जाने विभाग के कर्मी तैनात किए जाएंगे।

गांव में कैंप लगाने की खबर पर ग्रामीणों ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार कोई नई बात नहीं है। वहीं अब गांव में लगे खंभों के बल्ब का बिल भरने में भी भ्रष्टाचार ही होगा। बत्ती जलती नहीं है लेकिन मीटर चालू रहता है। उन्होंने कहा कि गांव के हर खंभे पर बल्ब है लेकिन जलता नहीं है। जब बिल भरने की बात आएगी तो सभी बल्ब को जलता हुआ दिखा कर बिल भरा हुआ दिखाया जाएगा। हक़ीकत में बिल के नाम पर सारा पैसा गांव के मुखिया ही गबन कर लेंगे।
ये भी पढ़ें : Bihar Amazing Experiment: मज़दूर के बेटे का एक और कमाल, अब कचरे से बनाई बिजली, गजब का है प्रयोग












Click it and Unblock the Notifications