Bihar Amazing Experiment: मज़दूर के बेटे का एक और कमाल, अब कचरे से बनाई बिजली, गजब का है प्रयोग
राजा राम ने कहा कि कचरे को हमलोग फेंक देते हैं। मैंने कचरे को सही दिशा में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। हालांकि कचरे में प्लास्टिक वगैरह जलाने से प्रदूषण बढ़ता है। सरकार मदद करे तो इस प्रयोग में कुछ सुधार किया जा सकता..
भागलपुर, 4 अक्टूबर 2022। बिहार के युवा अपने हुनर का परचम विदेशों तक लहरा रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों से ताल्लुर रखने वाले छात्र लगातार नए-नए प्रयोग कर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में हम आपको राजा राम के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि लगातर सुर्खियों में बने हुए हैं। ग़ौरतलब है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद राजा राम ने लगातार तीन अनोखा प्रयोग किया है। जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। राजा राम ने देश के जवानों के लिए डिवाइस तैयार कर सुर्खियां बटोरी थी। उनके द्वारा कचरे से बनाई गई इलेक्ट्रिक बाइक की भी खूब सराहना हुई थी। वहीं अब राजा राम के कबाड़ से बिजली बनाने के प्रयोग की काफी तारीफ हो रही है।

राजा राम ने कचरे से पैदा की बिजली
भागलपुर के दिहाड़ी मज़दूर के बेटे राजा राम ने पहले कबाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाई, फिर आर्मी के लिए लैंड माइंस से बचने वाला जूता बनाया अब उसने कचरे से बिजली उत्पादन किया है। 10वीं पास 17 वर्षीय छात्र राजा राम ने मीडिया कर्मी के सामने प्रयोग कर के दिखाया। उन्होंने लोहे का एक डाला बनाकर उसमे तार जोड़ा और फिर बैटरी और बल्ब को भी जोड़ा। इसके बाद राजा राम ने डाला में कचरा चलाया जिससे बिजली पैदा हुई और उससे बैटरी चार्ज हुई औऱ बल्ब जल गया।

देश के जवानों के लिए बनाया अनोखा जूता
राजा राम ने कहा कि कचरे को हमलोग फेंक देते हैं। मैंने कचरे को सही दिशा में इस्तेमाल करने की कोशिश की है। हालांकि कचरे में प्लास्टिक वगैरह जलाने से प्रदूषण बढ़ता है। सरकार मदद करे तो इस प्रयोग में कुछ सुधार किया जा सकता है। आपको बता दें कि राजा राम इससे पहले कबाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाई थी और उसके जवानों को लैंडमाइंस से बचाने के लिए एक जूता बनाया है। राजा राम का दावा है कि उनके द्वारा बनाए गए जूते पहने हुए अगर आर्मी जवानों का पैर अगर लैंडमाइंस पर पड़ेगा तो ब्लास्ट नहीं होगा। वहीं अगर आतंकवादी का पैर पड़ेगा तो लैंडमांइस ब्लास्ट कर जाएगा।

लैंडमाइंस से बचने के लिए बनया जूता
राजा राम ने बाज़ाबते वीडियो पर अपने एक्सपेरिमेंट को साबित करके दिखाया है। जब मीडियाकर्मी ने उसके द्वारा बनाए गए लैंडमाइंस पर पैर रखा तो ब्लास्ट कर गया। वहीं जब राजा राम ने खुद पैर रखा तो लैंडमाइंस ब्लास्ट नहीं हुआ। राजा राम ने कहा कि मैंने अपने द्वारा बनाया हुआ जूता पहनकर लैंडमाइंस पर पैर रखा था इसलिए ब्लास्ट नहीं हुआ। वहीं दूसरे के द्वारा पैर रखने पर ब्लास्ट इसलिए हुआ क्योंकि उसने दूसरा जूता पहना हुआ था।

कबाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक बाइक
राजा राम ने कहा कि रिसर्च द्वारा बनाए गए जूते वाली डिवाइस की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे। 5 महीने की कड़ी मेहनत करने के बाद इस डिवाइस को बनाने में क़रीब 2 हज़ार रुपये खर्च हुए हैं। सरकार मुझे आर्थिक मदद करे तो मैं रिसर्च कर और भी बेहतरीन डिवाइस बनाऊंगा। वहीं राजा राम ने इलेक्ट्रिक बाइक भी बनाई है। राजा राम ने बाइक बनाने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक बाइक मे केबल मोटर लगाया जिसकी किमत 10 हजार रुपए है। इसके अलावा बैटरी (24 वोल्ट), पहिया, कंट्रोलर भी लगाया है। वही बाइक की कवर के लिए टिन का इस्तेमाल किया। बाइक की बॉडी के लिए लोहा और पुराने टायर जैसे सामानों का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है।

12वीं का छात्र है राजा राम
राजा राम ने बताया कि ज्यादा पैसे लगाकर अच्छी बैट्री भी लगाई जा सकती है। इससे बाइक की माइलेज और भी बढ़ सकती है। उन्होंने बाइक की एक और खासियत बताई की इलेक्ट्रिक बाइक को चाभी के साथ-साथ मोबाइल फोन से भी स्टार्ट कर सकते हैं। राजा भागलपुर जिले के सलेमपुर सैनी गांव (कहलगांव अनुमंडल) का रहने वाला है। उसके पिके अभय राम पेशे से मजदूर है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद राजा राम नें 12वीं की पढ़ाई के लिए वीपी वर्मा कॉलेज में (कहलगांव) में दाखिला लिया है।
ये भी पढ़ें: कक्षा 3 का छात्र 10वीं तक के Students को पढ़ाता है गणित, बड़ा होकर Scientist बनना चाहता है बॉबी












Click it and Unblock the Notifications