Bihar News: बिहार में बुर्का पर बवाल, स्कूल में नकाब पहन कर आने से किया मना, उग्र हुए ग्रामीण
Bihar News: बिहार में एक बार फिर से स्कूलों में ड्रेस कोड को लेकर विवाद शुरू हो गया। बुर्का पहन कर आने से छात्राओं को मना करने पर बवाल शुरू हो गया है। मामला शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय नगर पंचायत का है, जहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारूआवां के प्रिंसिपल ने छात्राओं को स्कूल का ड्रेस कोड पहन कर आने कहा।
छात्राओं को हिजाब, बुर्का या फिर नकाब पहनकर आने से मना किया। हेडमास्टर का कहना है कि स्कूल में सभई छात्रों को निर्धारित ड्रेस कोड पहनकर ही आने का आदेश है। छात्रों को इस बाबत राशि भी दी जाती है। धार्मिक कट्टरता रखने से छात्र पूरी तरह विकास नहीं कर सकते हैं, इसलिए विभाग की तरफ़ से स्कूल ड्रेस में आने का ही निर्देश है।

प्रिंसिपल का कहना है कि स्कूल आने वाले छात्रों में धार्मिक भेदभाव किसी भी तरह से नहीं होना चाहिए। स्कूल में ड्रेस कोड पहन कर नहीं आने से एक तरह से असहज माहौल बनता है। बच्चे नकाब में नहीं आते उनमें असहज स्थिति उत्पन्न होती है। सभी छात्र एक तरह रहें, इसलिए स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर आने का निर्देश दिया गया है।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चारूआवां के हेडमास्टर सत्येंद्र चौधरी ने छात्राओं को स्कूल ड्रेस पहन कर आने के निर्देश पर ग्रामीण उग्र हो गए। स्कूल में जाकर जोरदार हंगामा किया, वहीं प्रिंसिपल का आरोप है कि ग्रामीणों ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
स्कूल में उत्पन्न हुए माहौल के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं इस मामले में प्रिंसिपल ने आवेदन देकर अपनी जान की हिफाज़त के लिए गुहार भी लगाई है। इस पूरे मामले में वन इंडिया हिंदी ने डीएम शेखपुरा और जिला शिक्षा पदाधिकारी को कॉल लगाकर मामले की जानकारी लेनी चाही लेकिन कॉल रिसिव नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications