उपेंद्र कुशवाह ने छोड़ी नीतीश कुमार की JDU, नई पार्टी का किया ऐलान

बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। इससे पहले कुशवाहा ने पटना में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई, जिसमें विभिन्न ज़िलों से जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
पटना में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि, नीतीश कुमार पार्टी को यहां तक लेकर आए, ये उन्होंने बहुत अच्छा किया, लेकिन इस सफर का अंत वह अच्छा नहीं कर रहे हैं। 2020 में जो विधानसभा का चुनाव हुआ था, उसके बाद हम उनके साथ आ गए थे। उस वक्त बिहार की जनता का जो आदेश नीतीश कुमार और हमें मिला था, उसे देखते हुए हम साथ आए। नीतीश कुमार ने हमें बुलाया और हम सब कुछ न्यौछावर करके आ गए।
अपनी नई पार्टी का ऐलान करते हुए उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि, आज से एक नई राजनीतिक पारी शुरू हो रही है । कुछ को छोड़कर जद (यू) में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था ... निर्वाचित सहयोगियों के साथ बैठक हुई और निर्णय लिया गया । नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर उन्होंने चलना शुरू किया वह उनके और बिहार के लिए बुरा है।
उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि, सीएम अपनी मनमर्जी नहीं कर रहे हैं, वे अब अपने आसपास के लोगों के सुझाव के अनुसार काम कर रहे हैं। वह आज अपने दम पर काम नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उन्होंने कभी उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास नहीं किया। अगर नीतीश कुमार ने उत्तराधिकारी चुना होता, तो उन्हें एक के लिए पड़ोसियों की ओर देखने की जरूरत नहीं होती।
ठाकरे ने कहा कि, हम लोगों ने तय किया है कि हम नया दल बनाएंगे और हम लोग उस दल के साथ आगे बढ़ेंगे। नई पार्टी का अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल है। पार्टी कर्पूरी ठाकुर की विरासत को आगे बढ़ाएगी। राजद से हुए समझौते को खारिज करने की दिशा में काम करेंगी। जद (यू) के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी नेता नीतीश कुमार के साथ कई दिनों तक चली अनबन के बाद एक नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल की शुरुआत की है।












Click it and Unblock the Notifications