Bihar News:उपेंद्र कुशवाहा का सनसनीखेज़ दावा, JDU टूट रही है, कई मंत्री और सांसद मेरे संपर्क में हैं
Upendra Kushwaha And Nityanand Rai Latest News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुई है। इसी क्रम में बिहार की राजधानी पटना में भाजपा के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और राष्ट्रीय लोक जनता दल (आरएलजेडी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मुलाक़ात की।
मुलाकात पर उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि हमारे नित्यनांद राय के साथ व्यक्तिगत संबंध भी हैं। इसके साथ ही हमारी पार्टी भी एनडीए का हिस्सा है। आगामी चुनाव को लेकर मुलाकातों का सिलसिला तो जारी रहेगा। चुनाव को लेकर चर्चा भी ज़रूरी है।

RLJD अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नित्यानंद राय से मुलाक़ात कर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। NDA गठबंधन को मज़बूत करते हुए हम लोग बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने वाले हैं। वहीं उन्होंने जदयू को लेकर सनसनीखेज़ दावा भी किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जदयू का नामो निशान मिटने वाला है, वह अब ख़त्म होने की कगार पर है। बिहार सरकार के कई मंत्री हमारे संपर्क में हैं। सांसद और विधायक भी संपर्क में हैं, अभी उन लोगों का नाम नहीं ले सकते हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में राजद से मुकाबला है, हम उसके लिए तैयार हैं।
भाजपा के दिग्गज नेता नित्यानंद राय ने भी उपेंद्र कुशवाहा से मुलाक़ात पर प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा से उनके बहुत पुराना, अटूट और गहरा रिश्ता है। हम जिस वक्त सियासत में नहीं थे, उस ज़माने से उपेंद्र कुशवाहा से संबंध है।
उपेंद्र कुशवाहा अभी एनडीए के एक मज़बूत सिपाही के रूप में हैं, इनकी पार्टी एनडीए गठबंधन की मज़बूत साथी है। इनके घर आकर अपना रिश्ता और एनडीए के रिश्ते को मज़बूत करने के लिए आए हैं। हम लोग जब चाय पर बैठे हैं तो जाहिर सी बात है, कुछ न कुछ तो सियासी चर्चा भी होगी। वहीं उन्होंने दोहराते हुए कहा कि एनडीए सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications