Bihar News: गाड़ी के नंबर प्लेट में आगे बिहार, पीछे UP, BDO की गाड़ी देख लोगों ने कहा- ऐसा यहां ही मुमकिन है
Saharsa BDO Vehicles Viral Photo: बिहार में भ्रष्टाचार को लेकर आए दिन ख़बरे सुर्खियां बनती हैं। वहीं सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। वहीं अब सहरसा के सौरबाजार प्रखण्ड के बीडीओ के निजी वाहन की वायरल तस्वीर सरकार की किरकिरी हो रही है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।
सहरसा के सौरबाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी का बोर्ड लगे वाहन पर पर दो विभिन्न प्रदेशों का नंबर प्लेट लगा हुआ पाया गया। सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय में BDO के नेम प्लेट के साथ लगी गाड़ी में आगे बिहार का नंबर और पीछे उत्तर प्रदेश का नंबर लगा हुआ था।

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। मामला तूल पकड़ने के बाद गांड़ी से पीछे लगे उत्तर प्रदेश का नंबर प्लेट हटा दिया हया है। वहीं लोगों के बीच यह चर्चा तेज़ है कि आखिर BDO जैसे अधिकारी से ऐसी चूक कैसे हो सकती है।
सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या इस तरह कर गाड़ी का कोई ग़लत काम में तो इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। दोनों नंबर प्लेट में सही कौन सा नंबर है और ग़लत कौन सा नंबर है यह भी साफ नहीं हो पाया है। परिवहन विभाग को इस मुद्दे पर संज्ञान लेते हुए आधिकारिक बयान जारी करना चाहिए, क्योंकि यह सरकारी पद का दुरुपयोग है।
स्थानीय लोगों का कहना है यह बिहार में ही मुमकिन है कि एक गाड़ी में दो राज्यों का नंबर प्लेट एक लगाकर सरकारी अधिकारी चलाए। कुछ दिन पहले भी सहरसा में एक सरकारी पदाधिकारी का नेम प्लेट लगी गाड़ी से शराब की अवैध तस्करी हो रही थी, उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ा था।
इस पूरे मामले में बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि सौरबाजार BDO की सरकारी गाड़ी कई महीने से ख़राब है, उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। इसलिए निजी वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा है। गाड़ी उत्तर प्रदेश की है। परिवहन विभाग से बिहार का नंबर लिया गया। इसके बाद आगे नया नंबर प्लेट लगवा दिया गया। ड्राइवर की भूल की वजह से पीछे का नंबर प्लेट रह गया था, उसे भी लगवा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications