यूपी, बिहार STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी नीलेश राय ढेर

यूपी और बिहार एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नोएडा एसटीएफ की ओर जारी एक बयान में कहा गया कि क्रिमिनल नीलेश के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसी 16 संगीन धाराएं दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार की एसटीएफ की ओर से बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे संयुक्त ऑपरेशन बुधवार को खत्म हो गया। नीलेश को पकड़ने के लिए बिहार में 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

UP Bihar STF Big action against Nilesh Rai

यूपी एसटीएफ के एक बयान में कहा गया, "5 जून को यूपी एसटीफ की नोएडा यूनिट और बिहार एसटीफ के संयुक्त ऑपरेशन में थाना रतनपुरी मुजफ्फरनगर क्षेत्र में अपराधियों से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें बिहार का कुख्यात अपराधी नीलेश राय था, जिस पर बिहार से 2.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया।"

नोएडा एसटीएफ ने कहा कि अपराधी नीलेश पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसी 16 संगीन धाराएं दर्ज हैं। इससे पहले 21 फरवरी को जब पुलिस ने थाना गरहरा क्षेत्र बेगुसराय में छापेमारी की तो वह अपने साथियों के साथ बिहार पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर भाग गया। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+