WhatsApp और मोबाइल फोन पर इस BJP सांसद को मिल रही है गालियां
पटना: बिहार में अपराधियों का हौसला और मनोबल दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। आम लोगों से हटकर अब इनकी नजर खास पर पड़ी है जिससे आम से लेकर खास तक सभी परेशान है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है जहां बिहार के गोपालगंज से बीजेपी सांसद जनक राम को मोबाइल फोन, फेसबुक और वाट्सएप के जरिए लगातार धमकी मिल रही है जिससे वह मानसिक रुप से परेशान हो चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से सांसद जनक राम को दलित कहते हुए लगातार गाली-गलौज किया जा रहा है और देख लेने की धमकी दी जा रही है । हालांकि इस बाबत सांसद के द्वारा अब तक मामला दर्ज नहीं करवाया गया है लेकिन आरोपी को बेनकाब करने की बात कही जा रही है। बीजेपी के दलित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गोपालगंज सांसद जनक राम ने बताया कि धमकी देने वाले युवक अपनी पहचान बताएं बगैर हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा हैं उसका कहना है कि अगर चुपचाप नहीं बैठे तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बर्बाद कर देंगे।
इस धमकी को लेकर सांसद ने कहा कि दलित जाति में पैदा होना ही मेरा गुनाह है वह दलित जाति से हैं इसलिए उन्हें धमकी दी जा रही है और जातिसूचक गालियां भी दी जा रही है। धमकी देने वाले कौन है यह जांच का विषय है और प्रशासन को इस मामले की जानकारी देते हुए नंबर डिटेल खंगाला जाएगा तथा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications