खाता है कैडबरी तो देता है पप्पी...सुनेंगे इस तोते के कारनामे तो चौंक जाएंगे
बच्चे जब मां की गोद में बैठते हैं तो वो भी उनकी गोद में जाकर बैठ जाता है और प्यार से पप्पी लेने लगता है।
पटना। पक्षियों की प्रेम कहानी के कारनामे कई बार सामने आए हैं जहां पक्षियों के अजब-गजब नजारे देखे जाते हैं। कुछ इसी तरह के अजब-गजब कारनामे का एक तोता है जो बिहार के पूर्णिया जिले में रहता है। जिसका हर एक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। जहां लोगों के आते ही राम-राम और नमस्ते कहते हुए उसका स्वागत करना तोते का रिवाज है पर ये तोता नमस्ते और राम-राम की जगह हाय, हेलो कहते हुए लोगों को संबोधित करता है। खाने में नूडल्स, कैडबरी और फल लेता है तो चाय-काफी का भी बेहद शौकीन है।

पिंजरे में कैद नहीं रहता ये 'अंग्रेज'
इस तोते में सबसे अहम बात ये है कि इसे आज तक पिंजरे में कैद नहीं किया गया है। खुले में हमेशा रहने वाला ये अंग्रेजी तोता पूरे गांव में चर्चित है। लोग इसका नाम अंग्रेज रखे हुए हैं जो मॉर्निंग वॉक से लेकर इवनिंग वॉक तक गांव में घूमता रहता है। यही नहीं ये अपने मालिक से भी बेहद प्रेम करता है। मालिक की एक आवाज पर वो कहीं भी रहता है उड़ता चला आता है। इस नजारे को देख गांव के लोग इसे अजब-गजब कह रहे हैं तो पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ऐसे पक्षी हैं जिन पर परिवेश का असर पड़ता है लेकिन इस तोते के कारनामे परिवेश से बिल्कुल अलग है।

अंग्रेजी भी बोलता है ये 'अंग्रेज'
इस तोते की परवरिश करने वाले बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले भोला प्रसाद का कहना है कि इसे बचपन में ही वो अपने घर लाए थे। तभी से लेकर आज तक इसे कभी कैद नहीं किया गया। यही वजह है कि कैद न होने के कारण वो हमारे और हमारे बच्चों के साथ काफी घुल-मिल गया और जो हम लोग खाते थे वही वो खाता था। अब उसे अन्य खानों की जगह नूडल्स अधिक पसंद है तो चाय और कॉफी के बिना वो नाश्ता नहीं करता और ये सभी मांग वो खुद अपनी जुबान से बोलकर पूरा करता है। जैसे-जैसे हमारे बच्चे करते हैं बिल्कुल वैसा ही काम वो भी करता है।

अंग्रेजी पप्पी लेता है 'अंग्रेज'
बच्चे जब मां की गोद में बैठते हैं तो वो भी उनकी गोद में जाकर बैठ जाता है और प्यार से पप्पी लेने लगता है। जब कभी घर में बच्चों के द्वारा नूडल्स बनाया जाता है तो वो खुशी से झूम उठता है। जब तक उसके सामने नूडल्स नहीं आ जाते वो झूमता रहता है। यही नहीं घर पर देर आने से वो घर के बच्चों को डांटता भी है तो मेहमानों को हाय हेलो कहते हुए उनका वेलकम भी करता है। कभी-कभार ऐसा भी देखा गया है कि जो खाना उसे नहीं पसंद आता उसे वो अपनी चोच से मार कर गिरा देता है। तोते के इन सभी कारनामों को देखकर पूरे गांव के लोग इसे अंग्रेज के नाम से बुलाते हैं तो ये नाम उसे भी काफी पसंद है। जैसे ही किसी के द्वारा अंग्रेज कहकर उसे बुलाया जाता है वो खुशी से झूमने लगता है। तो जैसे-जैसे लोगों को इस तोते के कारनामे का पता चलता है वो उसे देखने के लिए यहां आ जाते हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications