गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, कहा- खुद चुपके से इंजेक्शन लगवा लेंगे और कार्यकर्ताओं की जान ले लेंगे
Giriraj Singh statement on Akhilesh Yadav पटना। देश में शनिवार के कोरोना वैक्सीनेशन ( Corona Vaccacine ) की तैयारियों को परखने के लिए ड्राई रन किया जा रहा है। इसी बीच वैक्सीन को लेकर देश में राजनीति शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अद्यक्ष अखिलेश यादव ( UP Former CM Akhilesh Yadav ) ने वैक्सिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, क्योंकि उन्हें भाजपा के वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। वहीं अखिलेश यादव के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने तीखा प्रहार किया है।

Recommended Video
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ( Union Minister Giriraj Singh ) ने ट्वीट कर लिखा कि अत्यंत दुःखद, अखिलेश जी तो कोरोना वैक्सीन गुप्त रूप से लगवा लेंगे, लेकिन अपने प्रशंसकों को गुमराह कर उनके जीवन के साथ खेल रहे हैं। खुद की राजनीति चमकाने के लिए ये लाखों समाजवादी पार्टी ( Samajwadi Party ) के कार्यकर्ताओं की जान लेंगे।
इसके अलावा गिरिराज सिंह ने बयान देते हुए कहा कि ये लोग छुपकर वैक्सीन लगवा लेंगे और लोगों को भ्रम में रखेंगे। वे राजनीतिक दृष्टि से ऐसा बोल रहे हैं। वैक्सीन देश का है, वैज्ञानिक देश के हैं और आत्मनिर्भर भारत के लिए इससे अच्छा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।
वहीं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ( Minister Narottam Mishra ) ने भी अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव जी जो भ्रम फैला रहे हैं वो अच्छी बात नहीं है। लेकिन जब वे अपने पिता और चाचा जी की नहीं सुनते हैं तो देश की क्या सुनेंगे?
साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने यह भी कहा कि वैक्सीन के बारे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश से जो वादा किया था वो आज पूरा कर दिखाया है। बता दें सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा था कि जो सरकार थाली और ताली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है, ताली और थाली बजवाकर ही कोरोना भगा दें।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications