एक ही आदमी से दो महिलाओं ने की थी शादी, सिर कटी मिली लाश

पटना। बिहार के भोजपुर जिले में आज सुबह एक साथ दो सौतन की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। दोनों विधवा सौतन एक ही घर में रहती थी और उसके साथ एक बच्ची भी थी। मंगलवार सुबह जब लोग उस जगह पहुंचे तो दोनों की सिर कटी हुई लाश मिली जिसके बाद मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

एक ही आदमी से दो महिलाओं ने की थी शादी, सर कटी मिली लाश

मिली जानकारी के अनुसार पटना बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहा गांव का है। जहां के रहने वाले विश्वनाथ कुमार के द्वारा दो दो महिलाओं से शादी किया गया था। शादी के बाद उसकी पत्नी एक ही साथ एक ही घर में रहती थी तो आज से कुछ महीने पहले विश्वनाथ की मौत हो गई। पति की मौत के बाद दोनों महिला एक बेटी के साथ घर में ही रह रही थी लेकिन आज दोनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी गांव वालों को तब हुई जब वह सुबह महिला के दरवाजे पर गए तो दोनों की सर कटी हुई लाश मिली फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल करना शुरु कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक विश्वनाथ सिंह के द्वारा पहली शादी की गई लेकिन उस औरत से बच्चा नहीं होने के कारण उन्होंने दूसरी शादी की थी जिससे एक बेटी है। वही उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था। लेकिन आज सुबह किसी ने उनकी दोनों पत्नी की बेदर्दी से गला काटकर हत्या कर दी है फिलहाल पुलिस इस मामले में जमीन विवाद से जुड़ा विवाद बता रही है। वही इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+