बिहार के 2 माओवादी नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति, ED ने दर्ज किया केस
पटना। बिहार के दो प्रमुख माओवादी नेता संदीप यादव और प्रद्युम्न शर्मा के पास करोड़ों की संपत्ति होने की बात सामने आई है। संदीप को बिहार और झारखंड में दर्ज 88 मामलों में पुलिस को तलाश है। वहीं प्रद्युम्न को दो दर्जन से ज्यादा मामलों में पुलिस खोज रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत बिहार और झारखंड में सक्रिय इन दोनों माओवादी नेताओं के खिलाफ केस रजिस्टर किया है। बिहार पुलिस ने संदीप यादव और प्रद्युम्न शर्मा के परिवार की संपत्ति खंगाली है जिनके आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि दोनों ही नेता और उनके परिवार के पास 1.2 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी के अलावा दोनों नेताओं के बच्चे महंगे इंजीनियरिंग कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ रहे हैं। एक माओवादी नेता की भांजी ने 22 लाख रुपए देने के बाद मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया है। जानकारी के अनुसार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमिटी का सदस्य संदीप यादव मध्य जोन का इंचार्ज हैं तो वहीं मगध जोन का चार्ज प्रद्युम् शर्मा के पास है। प्रद्युम् शर्मा मूल रुप से जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना अंतर्गत रुस्तमपुर गांव का निवासी है।
कभी गांव में ही रहने वाले प्रद्युम् शर्मा की दो दशक पूर्व अपने ही गांव के एक संपन्न किसान ज्वाला सिंह से लड़ाई हुई जिसके बाद वह नक्सली बन गया। पुलिस के मुताबिक संदीप को बिहार के गया और औरंगाबाद, झारखंड के चतरा और पलामू में दर्ज 88 मामलों में खोजा जा रहा है। इसके अलावा संदीप पर जुलाई 2010 में 10 सीआरपीएफ जवानों को मारने का भी आरोप है। वहीं प्रद्युम्न को दो दर्जन से ज्यादा मामलों में पुलिस खोज रही है। प्रद्युम् शर्मा को एसटीएफ ने कुछ वर्ष पूर्व गया-पटना मार्ग पर धनरुआ के पास उस समय दबोचा था जब वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था पर जेल से निकलने के बाद वह फिर से कभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications