Bihar Police Encounter: पटना मुठभेड़ में 2 ढेर, बड़ी साज़िश को अंजाम देने वाले थे बदमाश, पुलिस भी ज़ख्मी
Bihar Police Encounter News: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी ख़बर आ कही है, जहां फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार, 7 जनवरी 2025 को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस घटना में दो अपराधी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए।
Recommended Video
मुठभेड़ में एक दारोगा को भी गोली लगी, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वांटेड अपराधी अपने साथियों के साथ इलाके में छुपे हुए हैं। इनकी संख्या 8 से 10 बताई गई थी।

बदमाशों ने की फ़ायरिंग: पटना पुलिस ने इलाके में ऑपरेशन चलाकर इनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी हमला किया। जवाबी हमले में दो अपराधियों को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अपराधियों का आपराधिक इतिहास: ये दोनों नालंदा के रहने वाले थे और उनका आपराधिक इतिहास था। एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है, जो नालंदा का ही निवासी है। इस मुठभेड़ में एसआई विवेक कुमार नामक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
गुप्त सूचना पर कार्रवाई: कुछ अपराधी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार अपराधियों की खोजबीन कर रही है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करने पहुंची थी कि वांटेड अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं।
इलाके में तनाव का माहौल: नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शरत आरएस ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है और उन्होंने ही जानकारी दी है कि आगे की जांच जारी रहेगी। इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और पुलिस की मदद करें ताकि जल्द से जल्द फरार अपराधियों को पकड़ा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications