Bihar: डूब रही लड़की की दो युवकों ने ऐसे बचाई जान, Viral हुआ रेस्क्यू का हैरान करने वाला Video

बिहार के खगड़िया जिले में शनिवार की सुबह एक युवती ने आत्महत्या की नियत से कोसी नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे, जिनकी नजर डूब रही युवती पर पड़ गई और उन्होंने कूदकर युवती की जान बचा ली। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे स्थानीय लोग युवती को नदी से बचाकर बाहर ला रहे हैं।

पुल से युवती ने लगाई छलांग
बता दें कि यह पूरी घटना खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी पुल के समीप की है। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह एक लड़की डुमरी पुल पर आई और कोसी नदी में अचानक छलांग लगा दी। यह सब देख रहे मौके पर मौजूद कुछ युवाओं ने युवती की जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद युवती की जान बचा ली गई।

Two boys saved a drowning girl in kosi river of Bihar video of the rescue went viral.

मामले की जांच कर रही पुलिस
वहीं जब युवती को कोसी नदी से बाहर निकाला गया तो वह कुछ बोल पाने की स्तिथि में नहीं थी। इस दौरान लोगों ने चौथम पुलिस को घटना की सूचना दे दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को चौथम थाना ले आई। पूछताछ में युवती ने अपना नाम सीमा कुमारी बताया। चौथम पुलिस ने घटना की सूचना युवती के पिता को दे दी। घटना को लेकर युवती कुछ कहने से इंकार कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवदूत बनकर आए दो युवक, वीडियो वायरल
उधर, इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो ऊपर पल से बनाया गया है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि युवती पानी में संगर्ष कर रही है, जबकि दो युवक तैर कर उसके पास पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ ही सेकंड में युवक लड़की को पकड़ लेते हैं और उसे नदी से बाहर ले आते हैं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+