Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Today's Chanakya Exit Poll 2025: बिहार में NDA की लहर रहेगी बरकरार, या इंडिया ब्लॉक की ओर है रुझान?

Today's Chanakya Exit Poll Result 2025 Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो गए हैं। दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को हुए मतदान के बाद आए इन नतीजों में इस बार एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। टुडेज चाणक्य सहित 10 से अधिक एग्जिट पोल के पोल ऑफ पोल के मुताबिक, एनडीए को 150 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक) 85 से 87 सीटों पर सिमट सकता है।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में साफ कहा गया है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की पूरी संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, जनता ने इस बार भी विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है, जबकि महागठबंधन मतदाताओं को एकजुट करने में नाकाम रहा। एग्जिट पोल के मुताबिक, जनसुराज पार्टी और अन्य छोटे दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहने की संभावना है। इन दलों को एक या दो सीटें भी मुश्किल से मिलती दिख रही हैं। इससे संकेत मिलता है कि मुकाबला सीधे तौर पर एनडीए और महागठबंधन के बीच रहा।

Today s Chanakya Exit Poll 2025

Today's Chanakya Exit Poll Result 2025: टुडेज चाणक्या ने एग्जिट पोल में किसको कितनी सीटें दी?

🔹 NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 160+ विधानसभा सीट

🔹महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 77+ विधानसभा सीट

टुडेज़ चाणक्य ने एनडीए को लगभग 160 सीटों के साथ भारी जीत का अनुमान लगाया, जिससे महागठबंधन को लगभग 77 सीटें मिलीं।

Bihar Exit poll 2025 Result: 10 एग्जिट पोल के आंकड़े

1. दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 145-160 विधानसभा सीट
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 73-91 विधानसभा सीट
अन्य: 5-10

2. मैट्रिज-IANS एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 147-167
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक):70-90
अन्य: 0

3. P-MARQ एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 142-162
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 80-98
जनसुराज: 1-4
अन्य: 0-3

4. People's Insight एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-148
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 87-102
जनसुराज: 0-2
अन्य: 3-6

5. JVC एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 135-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 88-103
जनसुराज: 0-1
अन्य: 3-6

6. Chanakya Strategies एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 130-138
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 100-108
जनसुराज: 0-0
अन्य: 3-5

7. Peoples Pulse एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 75-101
जनसुराज: 0-5
अन्य: 2-8

8. टाइम्स नाऊ एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 143
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 95
जनसुराज: 0-5
अन्य: 5

9. न्यूज 24 एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 133-159
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 71-101
जनसुराज-0-5
अन्य: 2-8

10. न्यूज 18 एग्जिट पोल

NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन): 140-150
महागठबंधन (इंडिया ब्लॉक): 85-95
अन्य: 5-5

2020 के बिहार चुनाव में Today's Chanakya ने क्या बताया था?

2020 के टुडेज चाणक्य (CNN News18 के साथ) का एग्जिट पोल पूरी तरह उलट साबित हुआ। एग्जिट पोल में महागठबंधन (राजद, कांग्रेस और वामदलों) को भारी बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था। चाणक्य के मुताबिक, महागठबंधन को 180 सीटें (±11), एनडीए को 55 सीटें (±11) और अन्य को 8 सीटें (±4) मिलने की संभावना जताई गई थी। लेकिन असल नतीजों में तस्वीर बिल्कुल उलटी निकली-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 125 सीटें मिलीं, जबकि महागठबंधन 110 सीटों पर सिमट गया। इस तरह, टुडेज चाणक्य का यह अनुमान बिहार चुनाव इतिहास के सबसे गलत एग्जिट पोल्स में से एक माना गया।

बिहार की 243 सीटों पर हुए मतदान के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर हुआ। पहले चरण में 65 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से ज्यादा मतदाता 1302 उम्मीदवारों चुनावी मैदान में थे। दूसरे चरण में 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग हुई। दूसरे फेज में 1302 प्रत्याशी मैदान में थे जिनके लिए 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता ने मतदान किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+