Bihar Today: आज जारी होगा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड, चिराग पासवान ने किया 'बिहार अस्मिता दिवस' के आयोजन का ऐलान

Bihar Hindi News: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले, विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे (Bihar Today) में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 5 जुलाई को बिहार में का-काहे के चर्चा बा।

आज जारी होगा डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड
बिहार बोर्ड 2026 की इंटर और मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 5 जुलाई को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड जारी करेगा। छात्र 5 से 25 जुलाई के बीच कार्ड में हुई गलतियों को ऑनलाइन सुधार सकेंगे। हालांकि नाम और माता-पिता के नाम में पूर्ण परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी।

today news in hindi bihar

बिहार अस्मिता दिवस का आयोजन आज
रामविलास पासवान की जयंती पर 5 जुलाई को बिहार अस्मिता दिवस मनाया जाएगा। इसकी घोषणा चिराग पासवान ने की है। इस अवसर पर Bihar International Trade Organisation द्वारा एक वैश्विक आयोजन की मेज़बानी की जाएगी।

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर जन औषधि केंद्र की शुरुआत
भागलपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में 5 जुलाई को जन औषधि केंद्र की शुरुआत होगी। इस केंद्र के जरिए यात्रियों और स्थानीय लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मिशन निपुण दिवस का आयोजन आज
5 जुलाई को मिशन निपुण बिहार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर राज्य के सभी प्रारंभिक स्कूलों में निपुण दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन अनिवार्य रहेगा और इसकी मॉनिटरिंग के लिए फोटो, वीडियो व रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करनी होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत शुरू इस मिशन का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान (Foundational Literacy & Numeracy) को मजबूत करना है।

आज से शुरू होगी मशाल खेल प्रतियोगिता
बिहार सरकार की खेल प्रतिभा खोज योजना के तहत प्रखंड स्तर की मशाल खेल प्रतियोगिता 5 से 8 जुलाई तक आयोजित होगी। इसमें वही छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे, जो सीआरसी स्तर पर चयनित हैं और मशाल पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं।

गयाजी में होगा रोजगार शिविर का आयोजन
गयाजी जिले के केंदुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 5 जुलाई (शनिवार) को एक रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर 18 से 28 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए है जो मैट्रिक या इंटर पास हैं और गया, औरंगाबाद व अरवल जिलों में नौकरी की तलाश में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+