Latest Bihar News: बिहार न्यूज पढ़ें, 30 जून: हेडमास्टरों को आज मिलेगा जिला, पिंक बस सेवा का होगा शुभारंभ
Bihar Today: बिहार की राजनीति (Political) में हलचल हो या सरकार (Government) के नए फैसले, विकास कार्यों की प्रगति हो या जनता से जुड़े अहम कार्यक्रम- बिहार टुडे में आपको मिलेगा राज्य से जुड़ा हर बड़ा अपडेट। चलिए देखीं, आज 30 जून के बिहार में का-काहे के चर्चा बा।
30 जून से मुजफ्फरपुर में शुरू होगी पिंक बस सेवा
बिहार सरकार ने महिलाओं को सुरक्षित यात्रा की सौगात देने का फैसला किया है। 30 जून से मुजफ्फरपुर में पिंक बस सेवा शुरू हो रही है, जो चार अलग-अलग रूटों पर चलेगी। यह सेवा खासकर महिलाओं के लिए समर्पित होगी, जिससे उन्हें सस्ते और सुरक्षित सफर का विकल्प मिलेगा।

मुंगेर यूनिवर्सिटी में नामांकन की आज आखिरी तारीख
मुंगेर यूनिवर्सिटी ने स्नातक सत्र (Graduation Season) 2025-29 के नामांकन की आखिरी तारीख तीसरी बार बढ़ाकर अब 30 जून कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, जुलाई के मध्य से नया सत्र शुरू होने की संभावना है।
ट्रांसफर-पोस्टिंग का पूरा ब्योरा अब 1 जुलाई तक अनिवार्य
30 जून तक होने वाले सभी ट्रांसफर-पोस्टिंग का ब्योरा अब 1 जुलाई तक देना होगा। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र ने सभी विभागों को पत्र भेजकर यह निर्देश दिया है। हर साल जून में बड़े पैमाने पर होने वाले तबादलों की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
हेडमास्टरों को 30 जून के बाद मिलेगा जिला आवंटन
30 जून के बाद बीपीएससी से चयनित हेडमास्टरों को जिला आवंटन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात के बाद हेडमास्टरों को यह भरोसा मिला है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि जिला आवंटन के तुरंत बाद उन्हें तीन ब्लॉकों में से एक चुनने का विकल्प भी मिलेगा।
बिहार में आज 30 जून को कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 30 जून को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। वहीं AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना में सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम 28°C रहने की उम्मीद है।
TRE-3 के शिक्षकों के लिए योगदान की अंतिम तारीख आज
TRE-3 के तहत चयनित 58,879 शिक्षकों को 30 जून यानी सिर्फ आज तक ही स्कूल में योगदान देना होगा। पहले यह डेडलाइन 31 मई थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications