Latest Hindi News: बिहार न्यूज, 4 July: बिहार कांग्रेस की अहम बैठक आज, पूर्णिया में लगेगा रोजगार मेला

Bihar Today: बिहार की राजनीति (Bihar Politics) में चल रही हलचल हो या मुख्यमंत्री (CM Bihar) और मंत्रिमंडल के बड़े फैसले, पंचायत स्तर से लेकर राजधानी पटना तक के विकास कार्य (Development Projects in Bihar) हों या नई सरकारी योजनाएं (Government Schemes in Bihar), रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था से जुड़े फैसले हों या जनता से सीधे जुड़े जन कल्याण कार्यक्रम (Welfare Schemes)- 'बिहार टुडे' में आज 4 जुलाई को जानिए हर बड़ा अपडेट।

बिहार कांग्रेस की अहम बैठक आज
बिहार कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की बैठक आज, 4 जुलाई को पटना के सदाकत आश्रम में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम करेंगे। सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों को बुलाया गया है। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति, मजबूत सीटों की पहचान और संभावित उम्मीदवारों पर फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही, चुनावी मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

patna secretariat photo

CUET UG 2025 का रिजल्ट आज जारी होगा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2025) का रिजल्ट आज, 4 जुलाई को जारी किया जाएगा। छात्र NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

पूर्णिया में आज लगेगा रोजगार मेला
पूर्णिया में आज सुबह 10 बजे से एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक निजी कंपनी भाग लेगी। यह कैम्प खासतौर पर निजी क्षेत्र के नियोजकों के लिए आयोजित किया गया है और नियोजन की शर्तों की जिम्मेदारी नियोजक कंपनी की होगी।

पटना को मिला नया डीईओ, आज होगी बड़ी बैठक
साकेत रंजन को गया से प्रोन्नत कर पटना का नया जिला शिक्षा पदाधिकारी (D.E.O) नियुक्त किया गया है। उन्होंने 2 जुलाई को सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण किया। आज, 4 जुलाई को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ राज्य भर के सभी डीईओ और डीपीओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे।

उपमुख्यमंत्री आज उद्यमियों से करेंगे संवाद
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज, 4 जुलाई को बेला के उद्यमियों से मिलेंगे। वह उनकी समस्याओं को सुनेंगे और समाधान पर चर्चा करेंगे।

पटना के कई इलाकों में आज बिजली कटौती
पटना के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। SBPDCL की ओर से यह कटौती पेड़ों की छंटाई और विद्युत लाइनों के रखरखाव के लिए की जा रही है। लोग दिन में बिजली आपूर्ति को लेकर सतर्क रहें।

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव अकेले लड़ेगी AAP, केजरीवाल बोले- भाजपा ने हमें रोकने के लिए कांग्रेस को भेजा

बिहार में 4 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, बिहार में भारी बारिश और साथ में गर्जन/बिजली चमक व तेज हवाओं (30‑40किमी/घंटा) की चेतावनी जारी है। सुबह 8:30 IST से अगले दिन सुबह तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी से लेकर बहुत भारी बारिश तक हो सकती है, साथ ही बिजली-कड़क और गरज के साथ तूफानी हवाओं का जोखिम भी है AccuWeather की रिपोर्ट मुताबिक, पटना और आसपास के इलाकों में तापमान लगभग 33 °C अधिकतम और 26 °C न्यूनतम रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+