Lok Sabha Chunav: पहले चरण में होने वाले नामांकन की आज आखिरी तारीख, बिहार से ये दिग्गज हैं मैदान में
Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार की चार सीटों पर चुनाव होने हैं। देश भर में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च थी, लेकिन बिहार में 28 मार्च निर्धारित की गई थी। इसके तहत बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में आज दिग्गज नेता नामांकन दाखिल करने वाले हैं।
बिहार से कौन-कौन दिग्गज नेता इन सीटों पर चुनावी दांव खेल रहे हैं, आइए विस्तार से जानते हैं। गया लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार और हम नेता जीतन राम मांझी 11 बजे कलेक्ट्रेट में नामांकन दाखिल करेंगे।

इंडिया गठबंधन में सीटों का बंटवारे पर अधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है, लेकिन गठबंधन के सहयोगी दल राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत भी कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। जमुई सीट से एनडीए उम्मीदवार और लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) प्रत्याशी अरुण भारती कलेक्ट्रेट सुबाह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे
जमुई लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास कलेक्ट्रेट में सुबह 11.15 बजे नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं नवादा लोकसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार विवेक ठाकुर कलेक्ट्रेट में सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा भी कलेक्ट्रेट में 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।
औरंगाबाद लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार अभय कुशवाहा कलेक्ट्रेट में दोपहर 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा बतौर जदयू प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें कि बिहार में प्रथम चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। वहीं पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है।
नांमाकन के दौरान पक्ष और विपक्ष के कई नेता विभिन्न लोकसभा सीटों पर अपने नेताओं के साथ मौजूद रहेंगे। कोई नामांकन के बाद रैली करेगा तो कोई जनसंपर्क के लिए निकलेगा। चुनाव में जनता किस गठबंधन को अपना प्यार देती है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications