तिलक समारोह से कुछ घंटे पहले मोबाइल हुआ बंद, लापता हुए जेई, 11 जुलाई को है शादी, नहीं मिल रहा सुराग
Gopalganj JE Missing News: बिहार के गोपालगंज से जल संसाधन विभाग में तैनात जेई के लापता होने की ख़बर से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जेई पवन कुमार बंसल के परिजनों का कहना है कि रविवार दोपहर 12 बजे वह लापता है। 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
फ्लड ड्यूटी में उन्हें तैनात किया गया था, गौसिया (मांझागढ़ प्रखंड) के सारण बांध पर बने स्लुइस गेट के उन्हें आखिरी बार देखा गया था। रविवार को लापता होने के बाद से ही पवन का मोबाइल ऑफ बता रहा है। गोपालगंज के अधिकारी और उसके परिवार के लोग लगातार कॉल लगा रहे हैं, लेकिन नंबर बंद ही आ रहा है।

गोपालगंज में बतौर जूनियर इंजीनियर जल संसाधन विभाग में कार्यरत पवन बंसल मुंगेर जिला के निवासी है। पवन के चाचा राजकिशोर मंडल (जय किशोर मंडल) ने बताया कि 11 जुलाई को पवन शादी है। 7 जुलाई को तिलक समारोह से कुछ ही घंटे पहले माबाइल हुआ बंद और फिर जुनियर इंजीनियर हुए लापता।
पवन बंसल के घर वालों को अनहोनी का डर सता रहा है, परिजन गोपालगंज पहुंच कर सुराग ढूंढने की कोशिश में जुटे हुए हैं। राजकिशोर मंडल (पवन के चाचा) ने कहा कि गोपालगंज सदर एसडीपीओ से मुलाक़ात कर पवन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
लापता जेई पवन बंसल के बारे में बताया जा रहा है कि उन्हें आखिरि बार सारण बांध (गौसिया) के पास स्लुइस गेट ड्यूटी करते हुए लोगों ने देखा था। वहां पर दोनों तरफ़ बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है, इसका मतलब है कि पानी में डूबने औक बहने जैसी कोई अनहोनी नहीं हुई है। ऐसा स्थानीय लोगों का मानना है।
ग्रामीणों ने बताया कि सदर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं मांझागढ़ पुलिस भी जेई की तलाश में जुटी हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कही पवन शादी नहीं करना चाह रहे होंगे, घर वालों ने ज़बरदस्ती तय कर दी होगी। इसलिए पवन खुद ही लापता हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications