बिहार के वो चार IPS जिन्हें होम मिनिस्ट्री दे रही एक्सीलेंस अवार्ड, जानें इनके बारे में
भारत का गृह मंत्रालय देश भर के 140 अधिकारियों को एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित कर रहा है। इन 140 अधिकारियों में बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों का नाम भी शामिल हैं। इन अधिकारियों को उनके बेहतरीन काम और उन्दा इन्वेस्टिगेशन के माध्यम से केस सुलझाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

गृह मंत्रालय ने इन नामों की घोषणा करते हुए बताया के इन अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री अनुसंधान में इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिन अधिकारियों को इस सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है उनमें चंपारण रेंज के डीआईजी जयंत काल, शेखुपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा, डीएसीपी राकेश कुमार और मुंगेर खड़गपुर के एसडीपीओ संतोष कुमार को सम्मानित उत्कृष्ठता के इस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
आईपीएस जयंतकांत
आईपीएस जयंत कुमार जो वर्तमान समय में चंपारन रेंज के डीआईजी हैं, उन्होंने साल 2022 में मुजफ्फपुर में एसपी थे तब वहां सिम स्वैपिंग के जरिए पंजाब नेशलन बैंक की सांइस कालेज ब्रांच के कस्टर्स से पांच करोड़ से अधिक ठगी हुई थी,अपराधी ने इस सब करने के लिए फर्जी सिम को इस्तेमाल किया था।
इस केस का खुलासे से पांच जिलों में कई ऐसे रैकेट पकड़े गए थे। पुलिस ने तीन करोड़ जब्त किए थे इसके अलावा अन्य पांच जिलों में केस दर्ज किए और 12 केस का उद्भेदन हुआ था. 20 से अधिक फर्जी केवाईसी के आधार पर खुले अकाउंट को जब्त किया था। जयंत को इसके लिए मैडल से सम्मानित किया जा रहा है।
एसपी संतोष कुमार और राकेश कुमार
एसपी संतोष कुमार ने 2020 में शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक नाबालिग बच्चे के साथ बालात्कार के बाद वहशियों ने उसकी हत्या कर दी थी। एसपी संतोष कुमार ने 24 घंटे में केस का सच सामने लाते हुए आरोपियों को अरेस्ट कर 19 महीने की जेल की सजा दिलाई थी। इस इन्वेस्टीगेशन में संतोश कुमार के साथ उनके सहयोगी एसडीओपी राकेश कुमार को गृह मंत्रालय ने एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित करने जा रहा है।
कार्तिकेय शर्मा
डकैती के दौरान 17 साल के युवक हर्ष कुमार की बेरहमी से हथौड़ी से हत्या कर दी थी। शेखपुरा के बरबीघा में डकैती और हत्या के मामले के 15 दिनों के अंदर एसपी कार्तिकेय शर्मा 6 अपराधियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications