बिहार: दरभंगा में सैलून वैक्‍सीन लगवा चुके ग्राहकों का कर रहा मुफ्त हेयरकट

बिहार के दरभंगा में यह सैलून वैक्‍सीन लगाने वाले ग्राहकों का कर रहा मुफ्त हेयरकट

पटना, 26 जून। कोरोना वायरस से लोगों का बचाव करने के लिए टीका ही एकमात्र उपाय है। यही कारण है कि केंद्र और राज्‍य सरकारें कोरोना टीकाकरण पर जोर दे रही है।वहीं बिहार के दरभंगा जिले में एक सैलून मालिक उन लोगों को मुफ्त बाल कटवाने और सेव करवाने का ऑफर दिया है जिन्‍होंने कोविड का टीका लगवा लिया है।

vaccine

दरभंगा शहर के बैता चौक स्थित सैलून के मालिक शंभू कुमार ठाकुर ने कहा कि वह जिले में टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए नि:शुल्क सेवा दे रहे हैं। मुफ्त सेवा चाहने वालों को अपना टीकाकरण प्रमाणपत्र या टीका शॉट लेते समय क्लिक की गई एक सेल्फी प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है।

ठाकुर ने कहा, "राज्य सरकार लोगों को टीकाकरण अभियान की जानकारी देने के लिए कई कदम उठा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने अपनी क्षमता से लोगों को शिक्षित करने का भी फैसला किया है।।उन्होंने कहा, "हमने अब तक 200 से अधिक ग्राहकों को मुफ्त सेवा प्रदान की है। हमने सैलून के बाहर हमारे प्रस्ताव को बताते हुए एक बोर्ड भी लगाया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+