बिहार: रातों रात सुर्खियों में छा गए ये चाय वाले, अब चाय पीने वालों का लगा रहता है तांता

सोशल मीडिया के ज़रिए आज कल इंसान रातों रात सुर्खियों में छा जा रहे हैं। सोशल मीडिया की मदद से इन दिनों पटना के चायवालों की इतनी ज़्यादे ब्रांडिंग हुई कि वह देखते ही देखते राष्ट्रीय खबरों के हेडलाइन बन गए।

पटना, 21 अप्रैल 2022। सोशल मीडिया के ज़रिए आज कल इंसान रातों रात सुर्खियों में छा जा रहे हैं। सोशल मीडिया की मदद से इन दिनों पटना के चायवालों की इतनी ज़्यादे ब्रांडिंग हुई कि वह देखते ही देखते राष्ट्रीय खबरों के हेडलाइन बन गए। आज हम आपको तीन ऐसे चाय बेचने वालों से मिलाने जा रहे हैं जिनका उद्योग सोशल मीडिया के ज़रिए सुर्खियों में आया। जिसके बाद से उनकी काफ़ी अच्छे से ब्रांडिंग हो गई और अब वह अच्छी कमाई भी कर रहे हैं।

प्रेमी जोड़े को देनी होती है चाय की ज़्यादा कीमत

प्रेमी जोड़े को देनी होती है चाय की ज़्यादा कीमत

पटना के बोरिंग कैनाल रोड में बेवफ़ चाय वाला वाला नाम से एक चाय की एक दुकान है। ग़ौरतलब है कि यह चाय वाला प्यार में धोखा खाए लोगों को छूट देता है तो वहीं प्रेमी जोड़े से आम लोगों से ज्यादा चाय की कीमत लेता है। दो दोस्त संदीप और अंकित मिलकर ये अनोखी चाय की दुकान चला रहे हैं। यहां हमेशा ग्राहकों की भीड़ जुटी रहती है। यहां सिंगल लोगों के लिए 10 रुपये में चाय मिलती है तो वहीं प्रेमी जोड़े और उनके साथे आए लोगों को 15 रुपये की चाय मिलती है। इस टी स्टॉल का नाम बेवफ़ा चायवाला इसलिए रखा क्योंकि दोनो दोस्त खुद भी प्यार में धोखा खाए हुए हैं। और अब उनका चाय दुकान के इस नाम का कॉन्सेप्ट चल गया। दोनों दोस्तों की इस दुकान से अच्छी कमाई हो रही है। दूर-दूर से लोग यहां चाय पीने पहुंचते हैं।

4 दोस्तों ने की है ‘आईआईटियन चायवाला’ की शुरुआत

4 दोस्तों ने की है ‘आईआईटियन चायवाला’ की शुरुआत

एमबीए चायवाला के बाद अब 'आईआईटियन चायवाला' सुर्खियां बटोर रहे है। आईआईटी में पढ़ने वाले बिहार के रहने वाले चार दोस्तों ने चार 'आईआईटियन चायवाला' नाम से अपना स्टॉल डाला है । इस कॉन्सेप्ट पर काम करने वाले छात्र का नाम रणधीर कुमार है जो कि भोजपुर जिले के गोपालपुर गांव से ताल्लुक रखता है । रणधीर कुमार आईआईटी मद्रास में बीएसएसी फर्स्ट इयर के छात्र हैं। इन्होंने अपने दोस्तों अंकित, सुजान कुमार और इमाद शमीम के साथ मिलकर चाय बेचने की शुरुआत की है। रणधीर कुमार रमना मैदान के पास चाय की स्टॉल लगाते हैं। ग़ौरतलब है कि चाय बेचने वाले चारो दोस्त अलग-अलग आईआईटी के छात्र हैं। 'आईआईटियन चायवाला' के नाम से बिहार में अब चार सेंटर है। जिसमें बोरिंग रोड(पटना), गोला रोड(पटना), रमना मैदान (आरा), बामपाली (आरा) का नाम शामिल है।

चाय वाला के बाद सुर्खियों में चाय वाली

चाय वाला के बाद सुर्खियों में चाय वाली

चाय का बिजनेस इन दिनों युवाओं को खूब भा रहा है, चाय वाला के बाद अब चाय वाली सुर्खियों में है। दरअसल अर्थशास्त्र में ग्रैजुएट छात्रा प्रियंका गुप्ता को दो सालों से नौकरी की तलाश में थी। लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पटना में ही चाय का बिजनेस शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रियंका के चाय बेचने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद से प्रियंका भी सुर्खियों में छा गईं और अब उनके दुकान पर भी चाय पीने वाले ग्राहकों का तांता लग रह है। पटना महिला कॉलेज के पास स्टॉल लगाने वाल प्रियंका का कहना है कि उन्होंने प्रफुल्ल बिलोर (एमबीए चायवाला) से प्रेरणा लेते हुए यह बिज़नेस शुरू किया है। जब चायवाले हो सकते हैं तो चायवाली क्यों नहीं हो सकती। इसलिए उन्होंने यह बिजनेस शुरू किया है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या मंदिर की तरह पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा बिहार का यह मंदिर, जानिए प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+