बिहार में बिजली संकट गहराने पर बोले ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ' एक-दो दिन में समस्या दूर हो जाएगी '
पटना। देशभर में इन दिनों कोयले की कमी के चलते कई राज्यों में बिजली संकट गहराती जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को बिहार में बिजली संकट बड़े स्तर पर दिखा। 12 सौ से 14 सौ मेगावाट तक की कमी हो गयी। संकट यह है कि पावर एक्सचेंज में बिजली नहीं रहने की वजह से यह संकट और गहरा गया। इस वजह से फीडर को रोटेशन पर चलाया जा रहा। इस कारण गांव व शहरी क्षेत्र में छह से आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस समस्या पर बिहार के ऊर्जा मंत्री ने बयान दिया है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि करीब एक हजार मेगावाट की कमी है, लेकिन एक-दो दिन में इसे दूर कर लिया जाएगा। केंद्र सरकार से भी बातचीत हुई है। बता दें कि पांच दर्जन ग्रिडों के लोड शेडिंग पर रखे जाने की सूचना है। वैसे उम्मीद कि शुक्रवार तक स्थिति सामान्य होगी। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नवीनगर बिजली उत्पादन इकाई से बिजली मिलने लगेगी तो स्थिति ठीक हो जाएगी।
इसके अलावा ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार बिहार में बिजली कमी नहीं होने देगी। बिहार में बिजली की कमी को पूरा करने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। जदयू प्रदेश कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।












Click it and Unblock the Notifications