Bihar News: साग तोड़ने गई बच्ची के साथ गंदा काम, खेत में दरिंदों ने की सभी हदें पार
Bihar Crime News: बिहार में सत्ता परिवर्तन तो ज़रूर हुआ है लेकिन अपराधियों के हौसले अभी भी बुलंद है। प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से अपराधिक वारदातों की ख़बर सामने आ रही है। ताज़ा मामला बिहार के शेखपुरा का है, जहां दरिंदों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी हैं।
शेखपुरा में हुई अपराधिका वारदात सुनकर आपकी भी रूंह कांप जाएगी। घटना की मिली जानकारी के मुताबिक बरबीघा थाना इलाके के नगर परिषद क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है।

12 साल की मासूम युवती के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर अरहर खेत में दरिंदगी को अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मामले में कार्रवाई तेज कर जांच शुरू कर दी।
पीड़ित परीजनों ने पुलिश को शव देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाया जाये। इसके बाद ही पुलिस को शव सौंपेंगे। ग्रामीणों की मानें तो नाबालिग युवती अरहर के खेत में साग तोड़ने गई थी।
शाम को जब काफी देर तक बच्ची नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसे ढूंढने निकले। बच्ची की तलाश करते हुए वह जब परिवार के लोगो खेत पहुंचे। वहां पाया कि नग्न हालत में बच्ची का शव पड़ा हुआ है।
परिजनों ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है। थाना अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि मामले की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications