Navratri में महिलाओं और लड़कियों को सख्त मना है इस मंदिर में आना
ऐसा आज का नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही लोगों का मानना है और तब से लेकर आज तक हर साल नवरात्रि में यहां इस तरह की ही विशेष पूजा होती है। इस मंदिर में मां दुर्गा की आशा देवी का मंदिर है।
पटना। ऐसा कहा जाता है कि भगवान का द्वार हमेशा सभी के लिए खुला रहता है और वहां सभी को एक ही दृष्टि से देखा जाता है, चाहे राजा हो या रंक अमीर-गरीब या फकीर। लेकिन बिहार के नालंदा में एक ऐसी माता का मंदिर है जहां नवरात्र की पूजा में महिलाओं का प्रवेश वर्जित होता है। यहां माता की पूजा पुरुष करते हैं और मनवांछित फल प्राप्त करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्र के 9 दिनों तक इस मंदिर में तंत्र-मंत्र की पूजा की जाती है और आखिरी दिन यहां विशेष हवन होता है। जिसके बाद महिला माता के दर्शन करती है। विशेष तंत्र-मंत्र की पूजा होने के कारण 9 दिनों तक महिलाएं और बालिकाओं को इस मंदिर से दूर इसलिए रखा जाता है कि आसपास उपस्थित दुष्ट आत्मा उनके शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाते हैं। जिससे पूजा विफल हो जाती है।

पुराने समय से चली आ रही है परंपरा
ऐसा आज का नहीं बल्कि प्राचीन काल से ही लोगों का मानना है और तब से लेकर आज तक हर साल नवरात्रि में यहां इस तरह की ही विशेष पूजा होती है। इस मंदिर में मां दुर्गा की आशा देवी का मंदिर है। आशा देवी का मंदिर नालंदा जिले के बिहार शरीफ से 20 किलोमीटर दूरी पर है जहां तंत्र-मंत्र के साथ पूजा होती है। इस पूजा को बाम पूजा कहा जाता है। यहां पूजा करने वाले सभी लोगों को तंत्र की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त होने के कारण यहां कलश स्थापन से लेकर 9 दिनों तक महिलाओं का प्रवेश वर्जित रहता है।

तंत्र-मंत्र के दौरान महिलाओं और लड़कियों पर लग जाती है रोक
महिलाओं के प्रवेश निषेध होने के कारण ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में तंत्र सिद्धि की प्राप्ति होती है और इसकी प्राप्ति में महिलाएं बाधक मानी जाती हैं। नवमी की पूजा होने के बाद यहां निशा पूजा होती है और पशु की बलि दी जाती है। जिसके बाद दशमी की आरती के बाद महिलाओं को माता का दर्शन करने की इजाजत दी जाती है। दूसरी तरफ ऐसा कहा जाता है कि तंत्र सिद्धि के दौरान आस-पास बुरी आत्माओं का प्रवेश रहता है जो महिलाओं को देखते ही उन में समाहित हो जाती है। जिससे ना तो तंत्र की सिद्धि प्राप्त होती है और ना ही पूजा की सफलता।

मां दुर्गा की दो मूर्तियां हैं खास
इस मंदिर में आशा देवी की दो मूर्तियों के साथ-साथ शिव पार्वती और भगवान बुद्ध की मूर्तियां हैं, यहां सभी मूर्तियां काले पत्थर की हैं। इस मंदिर के जानकारों का कहना है कि 9वीं शताब्दी में व्रज तंत्र ज्ञान और सहज ज्ञान का बहुत तेजी से फैलाव हुआ था। उस समय ये विश्व का सबसे प्रचलित बौद्ध साधना का केंद्र था। बौद्ध धर्म के धर्मवालंबी सिद्धि के लिए यहीं साधना करते थे।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications