'27 लाख लिए, अब मरवाने की दे रहा धमकी', Tejashwi Yadav के करीबी विधायक पर तेजप्रताप यादव का गंभीर आरोप
Tej Pratap Yadav Vs Tejashwi Yadav: बिहार की सियासत में तकरार का नया अध्याय खुल गया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के करीबी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
तेजप्रताप ने दावा किया है कि पत्रकार प्रिया यादव के पिता से महुआ विधायक के साढ़ू रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव ने प्रॉपर्टी के नाम पर सत्ताईस लाख रुपये ठगे हैं। इतना ही नहीं, पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद सियासत को और गर्मा रहा है।

तेजस्वी के करीबी पर तेजप्रताप का गंभीर आरोप
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और महुआ से RJD विधायक डॉ. मुकेश रौशन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'पत्रकार प्रिया यादव के पिता श्री अवधेश सिंह यादव जी से महुआ के बहरूपिए के साढ़ू रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव द्वारा प्रॉपर्टी से संबंधित काम के नाम पर पूरे सत्ताईस लाख(27,00000) रुपए चेक और कैश के माध्यम से लेने का ठगी किया है।
अब पत्रकार प्रिया यादव के पिता अवधेश सिंह यादव सहित पूरे परिवार को मारने की धमकी दे रहा है। रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव अपने आदमियों द्वारा सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से(गाड़ी संख्या - BR 01F L 0006) पत्रकार प्रिया यादव के पिता का पीछा करवा रहा है। ताकि वह उन्हें जान से मरवा सके। एक विधायक के संबंधी द्वारा जो गलत काम जैसे पैसा ठगी करना और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया जा रहा यह बेहद ही शर्मनाक है।
मैं प्रशासन से चाहूंगा कि जल्द से जल्द रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव को गिरफ्तार किया जाए, जो पैसा उसने ठगी के माध्यम से लिया है उसे तुरंत लौटाए और साथी रवि रौशन उर्फ गुड्डू यादव को कड़ी सजा दी जाए। तभी पत्रकार प्रिया यादव और उसके परिवार को न्याय मिलेगा।
महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं तेजप्रताप
वहीं, तेजप्रताप यादव ने खुलकर यह ऐलान कर दिया है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल इस सीट पर राजद (RJD) के विधायक मुकेश रौशन काबिज हैं, जो लालू परिवार, खासकर तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि तेजप्रताप और मुकेश रौशन के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनातनी बनी हुई है। अब जब तेजप्रताप ने इसी सीट से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है, तो यह टकराव और भी तीखा हो गया है। महुआ सीट पर यह मुकाबला न सिर्फ सियासी दिलचस्पी बढ़ा रहा है बल्कि लालू परिवार के भीतर चल रही खींचतान को भी खुलकर सामने ला रहा है।
ये भी पढ़ें Video:'सैयारा छोड़ सब लड़का-लड़की', फिल्म पर क्या बोले तेजू भैया? बिहार चुनाव की गहमागहमी के बीच हुआ वायरल
तेजस्वी यादव की राजनीति को तेज प्रताप की चुनौती
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब सियासी अखाड़े में अपनी नई पारी शुरू कर दी है। तेजप्रताप ने अपनी नई पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' के नाम से बना चुके हैं। तेजप्रताप की इस पार्टी ने प्रदेश के कई छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर गठबंधन भी बना लिया है। इतना ही नहीं, जनशक्ति जनता दल ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि तेजप्रताप अब सीधे तौर पर आरजेडी और खासकर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की राजनीति को चुनौती देने की तैयारी में हैं।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav: 'गंदी नाली के कीड़े बदबू फैलाते हैं', तेज के Twitter बम के बाद मचा हड़कंप, आज होगा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications