तेजस्वी को राखी बांधने पहुंचीं सभी बहनें, तेजप्रताप को बहनों ने भेजी राखियां, सोशल मीडिया पोस्ट में दिखा दर्द
Tej Pratap Yadav Raksha bandhan: परिवार और पार्टी से निष्काशित हो चुके तेजप्रताप यादव के लिए इस बार का रक्षाबंधन दर्द भरा रहा। उनके अपने परिवार की बहनें राखी बांधने नहीं आईं,सभी बहनों ने राखियां भेज दी। दूसरी ओर, तेजस्वी यादव के घर उनकी सभी बहनें पहुंचीं और उन्होंने मिलकर रक्षाबंधन मनाया, जिसकी तस्वीरें तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
तेजप्रताप ने अपने मौसेरी बहन के साथ ही रक्षाबंधन मनाया, लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट में इस त्योहार की खुशी के साथ-साथ एक गहरा दर्द भी नजर आया। यह रक्षाबंधन उनके लिए केवल रिश्तों का उत्सव नहीं, बल्कि परिवार और राजनीतिक विभाजन की पीड़ा भी लेकर आया।

तेजप्रताप के पोस्ट में दिखा दर्द
वहीं तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मेरी मौसेरी बहन डॉक्टर पिंकी दीदी ने मुझे राखी बांधी। मेरी ओर से मेरी बहन पिंकी कुमारी को धन्यवाद एवं आभार। आज रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हेमा दीदी, रागिनी दीदी, चंदा दीदी और अनुष्का दीदी ने मुझे राखियां भेजी हैं। इसके लिए मेरी सभी दीदी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। साथ ही आप समस्त देशवासियों को भी राखी के इस पावन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं।
तेजस्वी यादव ने सभी बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन
तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अपने बहनों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाते हुए फोटो शेयर किया और अपने पोस्ट में लिखा कि, 'भाई-बहन के अनूठे स्नेह, पवित्र प्रेम, अटूट संबंध सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता और भारतीय संस्कृति के विशिष्टता के प्रतीक #रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!इस पवित्र पर्व पर हम यह प्रण लें कि बेटियों, बहनो की सुरक्षा और मजबूती के लिए हमसे जो भी बन पड़ेगा हम करेंगे'
इस वजह से परिवार और पार्टी से निकाले गए तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव को उनके निजी जीवन को लेकर विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के कारण परिवार और पार्टी से निष्काशित किया गया। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू यादव ने छह साल के लिए तेजप्रताप को पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया, क्योंकि तेजप्रताप के उस पोस्ट को गैर जिम्मेदाराना और पारिवारिक-सामाजिक मूल्यों के खिलाफ माना गया। यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब तेजप्रताप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिश्ते में होने की बात सार्वजनिक की।
आर-पार के मूड में तेज प्रताप
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, जो परिवार और पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं, अब पूरी तरह से आर-पार के मूड में बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने को तैयार हैं। तेजप्रताप ने अपने लिए एक नया राजनीतिक मंच तैयार किया है और पांच क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर महागठबंधन की अगुवाई वाले तेजस्वी यादव और एनडीए के नेतृत्व वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टक्कर देने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ें Tejpratap Yadav Row: तेजप्रताप यादव की RJD में हो गई वापसी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिले संकेत












Click it and Unblock the Notifications