Tejpratap Yadav Row: तेजप्रताप यादव की RJD में हो गई वापसी? सोशल मीडिया पोस्ट से मिले संकेत
Tejpratap Yadav Row: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने हाल ही में अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया, जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें परिवार और पार्टी दोनों से निष्कासित कर दिया था। लालू यादव ने सोशल मीडिया पर इस बात की आधिकारिक घोषणा की थी। लेकिन अब तेजप्रताप यादव ने अपने 'X' हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने बिहार की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। खास बात यह है कि उन्होंने यह पोस्ट आरजेडी (RJD) का आधिकारिक पोस्टर शेयर करते हुए किया है। इस पर लोगों के बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या तेजप्रताप को फिर से पार्टी में वापस शामिल कर लिया गया है? तेजप्रताप का यह कदम राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस वजह से लगाए जा रहे हैं कयास
तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि, '20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।' साथ ही उन्होंने #Biha #TejPratapYadav #नया_बिहार के साथ #RJD का भी प्रयोग किया है साथ ही उनके द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में भी RJD का सोशल मीडिया हैंडल को अटैच किया गया है।
तेजप्रताप यादव के पोस्ट से मचा बवाल
बता दें कि, तेजप्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, 'मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है! हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं हमलोग पिछले 12 सालों से एक relationship में रह रहें हैं। में बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूँ.... इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूँ! आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे ।'
ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav Son Name: तेजस्वी यादव के बेटे का हुआ नामकरण, लालू-राबड़ी ने रखा खास नाम
लालू के ऐलान से मचा बवाल
वहीं तेजप्रताप यादव के इस खुलासे के बाद लालू यादव ने तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार दोनों से निकालने का फैसला किया। उन्होंने तेज प्रताप यादव पर कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए लिखा कि, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। वहीं लालू के इस पोस्ट के बाद बवाल मच गया।
ये भी पढ़ें Tej Pratap Yadav और Anushka के अफेयर पर आया भाई का बड़ा बयान, जानें Akash Yadav ने कैसे तेजस्वी को घेरा?












Click it and Unblock the Notifications