बिहारः कृषि पदाधिकारी की हत्या के बाद तेजस्वी ने कहा- सत्ता संरक्षित अपराधियों का तांडव

पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। वहीं विपक्ष भी सरकार पर एक बार फिर हमलावर हो गया है। पटना के मसौढ़ी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के कृषि पदाधिकारी अजय कुमार का अपहरण हुआ। हफ्ते तक पुलिस सोती रही। अब उनका शव बरामद हुआ है। सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रका है, क्योंकि निर्लज्ज, निकम्मी अनैतिक और अवैध सरकार के मुखिया दो-दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं, क्यों, क्या मजबूरी है।

Tejashwi yadav statement on nitish government

बता दें कि रविवार को कृषि पदाधिकारी अजय कुमाप का शव गौरीचक इलाका स्थित एक नदी किनारे से बरामद हुआ था। मसौढ़ी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार 18 जनवरी से लापता थे। उनके लापता होने के बाद पुलिस में परिवार के लोगों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस की कई टीमों को उनकी बरामदगी के लिए लगाया गया था।

लेकिन इसके बाद भी उनकी बरामदगी नहीं हो सकी थी। घटना के 6 दिन बाद रविवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार का शव नदी के किनारे से बरामद हुआ था। अजय कुमार की गुमशुदगी का मामला मसौढ़ी थाने में दर्ज किया गया था।

FIR में मृतक की पत्नी पूनम ने बताया था कि उनके पति अजय कुमार मूल रूप से लखीसराय के बड़हिया के रहने वाले हैं और उनकी तैनाती मसौढ़ी में है। अजय कुमार परिवार सहित पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित बुद्ध नगर रोड नंबर 2 दक्षिणी चांदमारी में रहते थे। कुछ दिन पहले ही वो कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

कोरोना निगेटिव होने के बाद वो पहले दिन ही कार्यालय गए थे। इसी दौरान उनको अगवा कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या की ये घटना पैसे के लेनदेन के विवाद में हुई है। पुलिस फिलहाल इस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+