अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले तेजस्वी यादव- क्या वह यहां किसी को डराने आया था?
पटना, 23 सितंबर: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद शुक्रवार को पहली बार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दो दिन के दौरे पर पहुंचे हैं। अमित शाह के बिहार पहुंचने पर सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की चिंता बढ़ गई है। शाह शुक्रवार को बिहार दौरे पर पहुंचने के चंद घंटे बाद ही बिहार उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज तेजस्वी यादव ने क्या वो यहां किसी को डराने आया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा क्या वह यहां किसी को डराने आया था? वह देश के गृह मंत्री हैं लेकिन क्या ऐसा लग रहा था? मेरे लिए, वह न तो एक राजनीतिक नेता और न ही एक गृह मंत्री प्रतीत हुए। मैं यह नहीं कहना चाहता कि वह कैसा दिखता था।
बता दें गृह मंत्री अमित शाह ने राजधानी पटना के बजाय सीमांचल के पुर्णियां को अपने दौरे के लिए चुना। वहां जनसभा को संबाधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब मैं यहां सीमावर्ती जिलों में हूं, लालू यादव (राजद प्रमुख) और (सीएम) नीतीश कुमार की जोड़ी के पेट में दर्द है। वे अशांति फैलाना चाहते हैं। लालू जी की गोद में बैठे नीतीश जी के साथ, मैं यहां आपको बता रहा हूं कि सीमावर्ती जिले भारत का हिस्सा है, डरो मत।












Click it and Unblock the Notifications