तेजस्वी ने कहा- चुनाव के दौरान कहीं भी गड़बड़ी हुई तो मैं हेलिकॉप्टर से पहुंच जाऊंगा

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान अगर कुछ भी गड़बड़ी हुई तो मैं स्वयं हेलिकॉप्टर से वहां पहुंच जाऊंगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से साड़ी और शराब बंटवाया जा रहा है उन सभी गाड़ियों का नंबर और नाम सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई और किसानों के सवाल पर काम किया होता और नौजवानों को रोजगार दिया होता तो सत्ता के दुरूपयोग की जरूरत नहीं पड़ती।

tejashwi yadav said if any type of mishappening during byelection i will reach by helicopter

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशासन का दुरूपयोग की शिकायत करने पर चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएसपी को हटा तो दिया गया लेकिन अभी भी वह दरभंगा में ही बने हुए हैं। चुनाव जीतने के लिए सीएम नीतीश कुमार किसी हद तक जा सकते हैं। सारे रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, सोशल मीडिया पर डालकर सरकार के द्वारा किये जा रहे सत्ता के दुरूपयोग का पोल खोलूंगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर दबाव डाला जाता है कि वे लोगों को एक खास पार्टी के पक्ष में वोट दें। कल हमारी शिकायत पर चुनाव आयोग ने डीएसपी को हटा दिया। इससे पता चलता है कि हमारी शिकायत सही थी। इन चुनावों में सरकार तमाम हथकंडे अपना रही है लेकिन कामयाब नहीं होगी। हम जीतेंगे।

तेजस्वी यादव लगातार ट्विटर पर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। ट्वीट कर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी बहुत ही शर्मीले स्वभाव के है इसलिए वो महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अफसरशाही,शराब तस्करी,बदहाल शिक्षा,स्वास्थ्य एवं विधि व्यवस्था पर कभी भी बात नहीं करते। वो आपका वर्तमान व भविष्य बर्बाद कर कहते है इतिहास के बासी पन्नों को सूंघते रहो। वर्तमान में बात कीजिए,साहब!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+