क्रिश्चियन लड़की से शादी करने पर तेजस्वी के मामा भड़के, भांजे को बताया सबसे बड़ा 'भकचोंहर'

नई दिल्ली, 11 दिसंबर: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक निजी समारोह में रेचल से शादी कर ली। रिचेल क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। अंतर-सामुदायिक विवाह को लेकर तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने नाराजगी जाहिर की है। साधु यादव ने कहा कि तेजस्वी की इस शादी से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरा समाज कलंकित हुआ है। शादी के बाद रिचेल अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी।

तेजस्वी की शादी से लालू यादव के साले साधु बेहद नाराज

तेजस्वी की शादी से लालू यादव के साले साधु बेहद नाराज

तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, अपने समाज अपने धर्म में शादी नहीं किया, अपनी जात की लड़की से शादी नहीं की, इस बात के लिए यादवों में काफी गुस्सा है। उसमें क्या खासियत थी जो क्रिश्चियन लड़की से शादी की है। लालू यादव ने अपनी बेटियों की शादी में कुल खानदान सब देखा। मीसा भारती के लिए हम लोगों ने राजस्थान में एक लड़का देखा था। शाही परिवार था। लेकिन लड़के की मां ब्राह्मण थी, इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की। लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे कर दी?

Recommended Video

    Tejashwi Yadav Marriage: तेजस्वी की शादी पर भड़के मामा Sadhu Yadav, कही दी ये बात | वनइंडिया हिंदी
    विरोध करेगा पूरा यादव समाज: साधू

    विरोध करेगा पूरा यादव समाज: साधू

    साधु यादव ने आगे कहा कि, लालू यादव ने कुल खानदान को हमेशा ध्यान में रखा तो फिर तेजस्वी यादव की शादी में इतनी बड़ी गलती कैसे की। बिहार के 21 प्रतिशत यादव के भरोसे लालू यादव सत्ता में बने रहे, लेकिन अब वही यादव समाज तेजस्वी यादव का विरोध करेगा। क्या यादव समाज में लड़की की कमी हो गई थी, जो उसने (तेजस्वी यादव) क्रिश्चियन लड़की से शादी कर ली। लालू यादव दूसरे को भकचोंहर बोलते थे, सबसे बड़ा भकचोंहर तेजस्वी है।

    भांजियों पर भी साधा निशाना

    भांजियों पर भी साधा निशाना

    साधु यादव ने अपनी भांजियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि, मीसा भारती, चंदा यादव ने क्या क्या किया? इन सबने समाज को धोखा दिया है। लालू दिल्ली में बैठकर विवाह करवा रहे थे। इन सबने मिलकर यादव समाज को धोखा दिया है। साधु ने दावा किया कि बिहार के 21 प्रतिशत यादवों ने लालू को सत्ता दिलाई थी, लेकिन अब वे तेजस्वी यादव का विरोध करेंगे। बता दें कि, यह भी जानकारी आई थी कि इस शादी के लिए पहले तो लालू यादव के परिवार के लोग राजी नहीं थे, लेकिन तेजस्वी की जिद के आगे लालू परिवार ने हां कर दी। रिचेल हरियाणा के एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+