Lalu Yadav Video: बैडमिंटन खेलते दिखे लालू यादव, बेटे तेजस्वी ने वीडियो पोस्ट करते हुए केंद्र पर कसा तंज

Lalu Yadav Badminton Video: राजद सुप्रीमो लालू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो बैडमिंटन खेलते नजर आ रहे हैं। लालू यादव की बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो उनके बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शेयर किया है।

वीडियो में लालू यादव काफी फिट नजर आ रहे हैं। सिंगापुर में उनकी किडनी रिप्लेसमेंट के बाद एक तरफ जहां उनके समर्थकों में चिंता थी, वहीं अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के अंदर सुकून है।

Lalu Yadav Badminton

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एक पुराने हिंदी गाने पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया, जिसमें लालू यादव बैडमिंटन कोर्ट पर गेम खेल रहे हैं। वीडियो में लालू यादव शटल को हिट के बाद मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

केंद्र पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मामलों में अपने पिता की लंबी कानूनी लड़ाई और उन्हें चुप कराने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने के भाजपा के आरोपों का जिक्र करते हुए कैप्शन में लिखा- "डरना नहीं सीखा, झुकना नहीं सीखा। लड़ा है, लड़ेंगे, जेल से नहीं डरेंगे और आखिर में जीतेंगे।"

'नहीं डरेगा परिवार'

वहीं लालू परिवार के खिलाफ सीबीआई से लेकर ईडी तक चल रहे कई को लेकर वीडियो के जरिए तेजस्वी ने संकेत दिए हैं कि किसी भी तरह से लालू यादव और उनका परिवार डरने वाला नहीं है।

सिंगापुर में हुई थी किडनी ट्रांसप्लांट

बता दें कि लालू यादव करीब सात महीने तक बिहार से दूर रहे है। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराया और दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के घर पर रेस्ट किया। पिछले साल दिसंबर में सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी कराने के बाद राजद सुप्रीमो इस साल फरवरी में भारत लौट आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+