'नीतीश जी का बिगड़ता स्वास्थ्य संकेत देता है कि...', राबड़ी देवी वाले बयान पर भड़के तेजस्वी, कह दी बड़ी बात

Bihar CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार (07 मार्च) को राज्य विधान परिषद में उस समय अपना आपा खो बैठे थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की एक सदस्य द्वारा अपने क्षेत्र में बालिका विद्यालयों की "अपर्याप्त संख्या" का मुद्दा उठाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसी दौरान उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी कमेंट किया है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इनके हसबैंड (लालू प्रसाद यादव) जब टूट गए, तब राबड़ी देवा को सीएम बनाया। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के बारे में सीएम नीतीश कुमार की टिप्पणी पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि ये गलत बयान है।

Tejashwi Yadav

तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार बिहार चलाने में सक्षम नहीं हैं

तेजस्वी यादव ने कहा, "सीएम नीतीश कुमार को याद रखना चाहिए कि राबड़ी देवी बिहार की पहली महिला सीएम हैं...उन पर टिप्पणी करने जैसा कुछ नहीं है। उनका बिगड़ता स्वास्थ्य संकेत देता है कि वे अब बिहार चलाने में सक्षम नहीं हैं। सीएम पद की गरिमा होती है। उन्होंने राबड़ी देवी के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अच्छी नहीं है।"

CM नीतीश बोले- जब पति डूबने लगे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को CM बना दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "आपको पता नहीं है कि हमने महिलाओं के लिए क्या किया है। आप खुद महिला हो सकती हैं, लेकिन आपका क्या योगदान रहा है?"

इसके बाद नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर सीधा हमला बोला, जो अब उच्च सदन में विपक्ष की नेता हैं। नीतीश कुमार ने कहा, "जब उनके पति डूबने लगे, तो उन्होंने अपनी पत्नी को (मुख्यमंत्री पद पर) बिठा दिया।'' राबड़ी देवी ने अपने पति लालू प्रसाद के बाद मुख्यमंत्री का पद संभाला था।

लालू प्रसाद ने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री तब बनाया जब चारा घोटाला मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अपनी सीट पर बैठने से पहले नीतीश कुमार ने गुस्से में कहा, "आपकी पार्टी (राजद) ने कुछ नहीं किया। आप लोगों को कुछ नहीं पता। महिलाओं के लिए जो कुछ भी किया गया है, वह मैंने किया है। अब महिलाओं को कोई समस्या नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+