Video: तेजस्वी यादव के सबसे करीबी विधायक को जनता ने दौड़ाया, जान बचा कर भागे MLA
Alok Mehta RJD MLA Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जनता का राजनीतिक रूप और गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है। चुनाव प्रचार में क्षेत्र में पहुंचे नेताओं को जनता के विरोध और सवालों का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार को जनता ने दौड़ाया था, जिन्हें अपनी जान बचाकर निकलना पड़ा। अब इसी तरह का नजारा RJD विधायक अलोक मेहता के साथ देखने को मिला। जनता ने तेजस्वी यादव के सबसे करीबी विधायक अलोक मेहता का जोरदार विरोध किया। लोगों का गुस्सा देख RJD विधायक किसी तरह से वहां से जान बचा कर निकल गए।

जनता का विरोध देख भागे विधायक
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही विधायक वहां पहुंचे, लोग गुस्से से भड़क उठे। एक शख्स जोर-जोर से चिल्लाता नजर आया,'आप नेता बिल्कुल नहीं हैं, लालटेन के नाम पर कलंक हैं, 15 साल से कुछ नहीं किया, सब बेकार कर दिया।' जनता के नारे और गुस्से को देख विधायक किसी तरह वहां से भाग निकले। साथ ही उन्होंने वीडियो बना रहे लोगों से रिकॉर्डिंग बंद करने का आग्रह किया, ताकि उनकी बदनामी और न फैले। इस पूरी घटना ने राजनीतिक हलकों और आम जनता दोनों में हड़कंप मचा दिया।
ये भी पढे़ं: Bihar Chunav Survey: हालिया सर्वे से प्रशांत किशोर होंगे खुश, 36 सीटों पर NDA-महागठबंधन को देंगे टेंशन!
Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इसे लेकर मजेदार और तीखे कमेंट्स कर रहे हैं।
- एक यूजर ने लिखा, '@yadavtejashwi आपके MLA जनता के सवालों से घबरा कर दुम दबा के भाग रहे हैं! ध्यान दें मेहता जी पर, सीट शायद ही बच पाए।'
- एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वोट लेने के बाद पलटकर देखोगे तक नहीं है, तो ये हाल तो होगा ही।'
- एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया, लोकतंत्र में जवाब तो मांगना ही चाहिए अपने प्रतिनिधि से।'
- किसी ने लिखा, 'ये PK का किया हुआ है कि अब जनता खुलकर सवाल कर रही है।'
नीतीश सरकार के मंत्री को भी जनता ने दौड़ाया था
कुछ दिन पहले नालंदा के मलावन गांव में 9 लोगों की मौत के बाद शोक व्यक्त करने पहुंचे बिहार के मंत्री श्रवण कुमार पर स्थानीय ग्रामीणों ने हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे मंत्री और एक स्थानीय विधायक को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मियों का पीछा किया। इस हमले में एक बॉडीगार्ड घायल हो गया है, जबकि इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: भाई-बहन ही डुबाएंगे Tejashwi Yadav की लुटिया!, तेज प्रताप और रोहिणी ही बिगाड़ेंगे RJD का खेल?












Click it and Unblock the Notifications