मधुबनीः पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, कहा- पुलिस प्रवीण को छोड़ने नेपाल तक गई

मधुबनी। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को मधुबनी के महमदपुर गांव पहुंचे और वहां हत्याकांड में मारे गए भाइयों के घरवालों से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को पांच और एक लाख रुपए के चेक दिए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि 'रावण सेना' नाम से संगठन चलाने वाले लोगों ने यहां पांच भाइयों की नृशंस हत्या की है। इसे प्रवीण झा नाम का गुंडा चलाता है।

tejashwi yadav met with madhubani victim family

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा, प्रवीण के गुरु हैं। प्रवीण की मिलीभगत प्रशासन के लोगों से है। यहां की पुलिस प्रवीण को छोड़ने नेपाल तक गई। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि हत्याकांड में एकतरफा गोली चलाई गई। इसके बाद खुखरी से हमला किया गया। BSF जवान की भी हत्या कर दी गई। यहां के SP और DSP जब तक पद पर रहेंगे पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल सकता।

साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार को कोई सुरक्षा नहीं दी गई। पूरा परिवार डरा हुआ है। एक ही घर की तीन-तीन महिला विधवा हो गई। इनके बच्चे हैं। अपराधी को संरक्षण देने वाले ही घटना की जांच कर रहे हैं। ऐसे में न्याय कहां से मिलेगा? हद यह कि कोई वरीय पदाधिकारी यहां नहीं आए। IG नहीं आए। ब्यूरोक्रेसी की हद है।

वहीं सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री थक चुके हैं। मुख्यमंत्री कहते हैं कि क्राइम कंट्रोल करना पुलिस की जिम्मेदारी है। अब पता चला यह कोरिया के किम जोंग की जवाबदेही है। मुख्यमंत्री हैं तो मुख्यमंत्री जैसा काम कीजिए, पीड़ित परिवार से मिलिए। लेकिन मुख्यमंत्री और अधिकारी सभी संरक्षण देने में लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+