बिहारः नीतीश सरकार पर तेज प्रताप का तंज, कहा- कैबिनेट विस्तार तो हो गया बिहार का विस्तार कब होगा

पटना। बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार पर राजद नेता व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार तो हो गया बिहार का विस्तार कब होगा। मंत्रिमंडल का विस्तार तो कर दिए लेकिन बिहार का विस्तार अभी तक नहीं हुआ है, क्राइम चरम पर है और इसको कंट्रोल करने में सरकार पूरी तरह फेल है, घटनाएं रोज बढ़ रही हैं।

tej pratap yadav statement about nitish cabinet expansion

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी मंत्री पद मिले उसे निभाना चाहिए। अब आप बिहार में शिक्षा की स्थिति को देखे तो शिक्षा में कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो रहा है। बिहार का शिक्षा पूरी तरह डैमेज हो चुका है। स्वास्थ्य के क्षेत्र की बात करे तो अभी भी अस्पताल में मरीजों को नीचे लेटाया जाता है, डॉक्टर फोन नही उठाते हैं। ऐसा मामला मेरे हसनपुर से आया और हमने फोन किया डॉक्टर तो वो फोन नहीं उठा रहे हैं. ऐसी स्थिति है कि अगर जनप्रतिनिधि भी फोन करे तो वो नही उठाते हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये तो मंत्रिमंडल का विस्तार कर रहे हैं सरकार बना रहे हैं गिरा रहे हैं, घोटाले कर रहे हैं लेकिन आम जनता का इससे क्या भला होगा इसका जवाब उन्हें देना होगा। आज यहां तिरहुत और पटना प्रमंडल में संगठन को नए रूप से विस्तार किया गया है और छात्र में नौजवानों की भूमिका बढ़ाई गई है सभी को नई जिम्मेदारी दी गई है और ये अपने दायित्व का अच्छा से निर्वहन करेंगे।

मंत्रिमंडल में दागी चेहरे पर तेजप्रताप यादव ने कहा कि ऐसे ही लोग मंत्री बनेंगे। इनके सरकार में और नीतीश कुमार को ये दिख नहीं रहा। क्योंकि इनके आंखों पर पर्दा छा गया है। अभी ये चैन की नींद में सोए हुए हैं जब ये जागेंगे तब इन्हें सभी चीजें दिखाई देगी की आपके कमरे चोर या डकैत बैठा हुआ है। बिहार की जनता आपको देख रही है कि किस तरह से अन्याय हो रहा है।

इसके अलावा तेज प्रताप ने आजादी पत्र को लेकर हमने युवाओं को एक टारगेट दिया था। उसमें अभी तक 25 से 30 हजार पत्र केवल पटना प्रमंडल से आया है और भी पत्र अभी कलेक्ट हो रहे हैं। चार फरवरी को 10 हजार से अधिक पत्र जीपीओ से भेजा जा चुका है और अभी बिहार के सभी जिलों से पत्र को कलेक्ट किया जा रहा है। ये हमारा अभियान है और ये हमारा आंदोलन है और हम अपने दायित्व का पालन कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+