तेज प्रताप ने उपेंद्र कुशवाहा को RJD ज्वाइन करने का दिया ऑफर, मुकेश सहनी को लेकर की तल्ख टिप्पणी
पटना। राष्ट्रीय जनता दल के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बाद अब लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जदयू के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राजद में शामिल होने का न्योता दिया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ न जाने की बात कहकर सियासी कयासबाजी को विराम दे दिया था। हालांकि उसके बाद राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से मुलाकात कर कयासबाजी को हवा दी थी।

तेज प्रताप यादव से उपेंद्र कुशवाहा का राजद के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर होने को लेकर सवाल पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अब जबकि वह सॉफ्ट हो ही गए हैं तो राजद ज्वाइन कर लें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कुशवाहा ने जो पंखा चुनाव चिन्ह बनाया था वह तो खत्म हो गया है। बता दें कि बिहार को विशेष राज्य देने का मुद्दा हो या फिर जातीय जनगणना की बात उपेंद्र कुशवाहा रवैया सहयोगी भाजपा को लेकर थोड़ा सख्त ही रहा है।
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा ने राजद प्रवक्ता से मुलाकात को निजी भेंट बताया था लेकिन प्रदेश की राजनीति में इसको लेकर चर्चांए तेज हो गई हैं। इस बीच तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुशवाहा राजद ज्वाइन कर लें। वहीं तेज प्रताप यादव ने नीतीश कैबिनेट में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी को लेकर सवाल किया गया। मीडियाकर्मियों ने पूछा कि क्या मुकेश सहनी क्या उत्तर प्रदेश में कोई करिश्मा दिखा पाएंगे तो तेज प्रताप ने कहा कि मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश में क्या बिहार में भी कोई करिश्मा नहीं कर सकेंगे। लालू यादव के बड़े बेटे ने कहा कि मुकेश सहनी बिहार में किसी लायक नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications