बिहारः सुशील मोदी के छोटे भाई का कोरोना के चलते निधन, ट्वीट कर दी जानकारी

पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के छोटे भाई अशोक कुमार का निधन हो गया। वो 65 वर्ष के थे। इस बात की जानकारी खुद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करके दी है। राज्ससभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे 65 वर्षीय छोटे भाई अशोक कुमार मोदी का दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। पटना के डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की पर वे नहीं रहे।

sushil modi younger brother died due to coronavirus

बता दें कि सुशील मोदी के तीन भाइयों में अशोक कुमार मोदी सबसे छोटे थे। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शोक व्यक्त किया है। वहीं राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। सुशील मोदी ने अपने ट्वीच में पटना के डॉक्टरों के प्रयास की सराहना की। हालांकि वे उन्हें बचा नहीं सके।

बता दें कि भाजपा के एमएलसी हरिनारायण चौधरी का शुक्रवार की रात 11 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। इसके बाद रात को ही परिवार के सदस्य पटना से शहर के बंगाली टोला स्थिल आवास पर उनके पार्थिव शरीर को लेकर आए थे।

शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ बूढ़ी गंडक के किनारे स्थित मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार की सुबह हरिनारायण चौधरी के निधन की खबर मिलने के बाद सामाजिक और राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+