Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जगदानंद सिंह के बयान पर भड़के सुशील मोदी, कहा- मानसिक संतुलन खराब हो गया है

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बीते मंगलावर को एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस को तालिबानी संगठन बताया था, जिसके बाद से भाजपा नेताओं ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने जगदानंद सिंह पर हमला बोलते हुए उन्हें लालू प्रसाद की खड़ाऊं सरकार चलाने वाला कहा है। सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। सुशील मोदी ने जगदानंद सिंह को मानसिक रूप से अंसतुलित करार दे दिया है। न्होंने जगदानंद सिंह को लालू-राबड़ी के शासनकाल की याद दिलाते हुए उन्हें लालू प्रसाद के जेल जाने पर 'खड़ाऊं सरकार' चलाने वाला नेता करार दिया है।

sushil modi statement on jagdanand singh comment on rss

सुशील मोदी ने लालू-राबड़ी शासनकाल की तुलना तालिबानी शासन से की है। कहा है कि राजद के छोटे राजकुमार की इच्छा के मुताबिक काम करने और बड़े राजकुमार से लगातार अपमानित होने के दबाव में जगदानंद मानसिक संतुलन खो रहे हैं, इसलिए वह हिंसा में विश्वास करने वाले बर्बर तालिबानियों की तुलना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से कर रहे हैं।

जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए सुशील मोदी ने ट्वीट किया था और सवाल पूछा था कि जगदा बाबू पूछ रहे हैं कौन है तेज प्रताप? आप नहीं पहचानते लालू के बेटे को? इतनी जल्दी भूल गए गाली देने वाले को? भूल जाना ही अच्छा है? इस उम्र में अभी और गत होना बाकी है?'

बता दें कि राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि तालिबान नाम नहीं एक संस्कृति है। भारत में RSS तालिबानी हैं ये लोग दाढ़ी काटते हैं। चूड़ी बेचने वाले और पंक्चर बनाने वाले को मारते हैं। इन सबके खिलाफ लालू यादव ने लंबी लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया।

Recommended Video

    Lalu Yadav के खास Jagdanand Singh ने RSS को बता दिया Taliban जैसा | RJD | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+