CM नीतीश कुमार के समर्थन में सुशील मोदी, कहा- हमारे आग्रह पर ही बने थे मुख्यमंत्री
Sushil Modi statement on Nitish Kumar पटना। बिहार में नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar )के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर एक बार फिर सवाल उठने लगा है। हालांकि इस दौरान उनके पुराने साथी और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ( Sushil Kumar Modi ) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में गठबंधन अटूट है और यहां एनडीए ( NDA ) की सरकार 5 साल तक चलेगी। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार के सीएम बनने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा ने ही नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि वह सीएम बनें और नीतीश कुमार हमारे आग्रह पर ही मुख्यमंत्री ( CM ) बने थे।
Recommended Video

इसके अलावा जब सुशील कुमार मोदी से बिहार की सरकार में समनव्य की कमी पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू ( JDU ) और भाजपा ( BJP ) दोनों की सरकार सही ढंग से चल रही है। जदयू और भाजपा का नेतृत्व सभी समस्याओं के निदान के लिए सक्षम है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश के मुद्दे पर सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जदयू के नेताओं ने कहा है कि बिहार के गठबंधन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। बिहार में गठबंधन अटूट है।
वहीं सुशील कुमार मोदी ने जदयू को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर आरसीपी सिंह ( JDU RCP Singh ) को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एनडीए को मजबूती मिलेगी। बता दें कि बीते शनिवार और रविवार को जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा था कि मुझे बिहार का सीएम बनने का मन नहीं था।
उन्होंने कहा कि इस बार मेरी मुख्यमंत्री बनने की जरा भी इच्छा नहीं थी, लेकिन मुझ पर दबाव डाला गया तो मैंने सीएम का पदभार ग्रहण करना स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कोई भी मुख्यमंत्री बने, किसी को भी बना दिया जाए मुख्यमंत्री, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पद पर बने रहने की मेरी तनिक भी इच्छा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications