बिहारः सुपौल में बीच रास्ते से लड़की का किया अपहरण फिर नशीला पदार्थ देकर की हैवानियत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां दो युवकों ने किशोरी को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। यह घटना जिले के लौकहा ओपी क्षेत्र के एक गांव की है। बीते मंगलवार को पीड़िता के पिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराया है। इसके बाद पीड़िता का मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि पीड़िता पड़ोसी के पास जा रही थी।

supaul misdeed with girl police registered fir

इसी दौरान गांव के दो युवक उमेश यादव और फोको यादव ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और फिर बारी-बारी से रेप किया। वहीं शाम से लापता लड़की को उसके परिजन ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर पीड़िता पर पड़ी। इसके बाद उसे होश में लाया गया फिर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार की सुबह पीड़िता के परिजन लौकहा ओपी गए तो वहां पुलिस ने परिजनों को महिला थाना भेज दिया।

परिजनों का आरोप है पुलिस ने महिला थाना भेजने से पहले उन्हें प्रताड़ित किया और जब वह महिला थाना पहुंचे तो वहां भी मामले को टरका दिया गया। बाद में सदर डीएसपी इंद्र प्रकाश को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+