‘बत्ती गुल परीक्षा चालू’, मोबाइल की रोशनी में छात्रों ने दी स्नातक की परीक्षा, वीडियो वायरल

बिहार में शिक्षा व्यवस्था की आए दिन पोल खुल रही है, इसके बावजूद सरकार की तरफ़ शिक्षा स्तर में शुधार के लिए कोई ठोस क़दम नहीं उठाया जा रहा है

पटना, 30 जून 2022। बिहार में शिक्षा व्यवस्था की आए दिन पोल खुल रही है, इसके बावजूद सरकार की तरफ़ शिक्षा स्तर में शुधार के लिए कोई ठोस क़दम नहीं उठाया जा रहा है। ताजा मामला बिहार के मुंगेर ज़िला का है जहां मोबाइल की रोशनी में छात्रों ने परीक्षा दिया है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था का हाल वायरल वीडियो बखूबी बयान कर रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चे मोबाइल कि रोशनी में परीक्षा दे रहे हैं।

Recommended Video

    ‘बत्ती गुल परीक्षा चालू’ मोबाइल की रौशनी छात्रों ने दी स्नातक की परीक्षा
    कॉलेज की बत्ती गुल परीक्षा चालू

    कॉलेज की बत्ती गुल परीक्षा चालू

    विधार्थियों का मोबाइल की रौशनी में परीक्षा देने का वीडियो मुंगेर के बेहतरीन कॉलेजों में शुमार आरडी एंड डीजे कॉलेज का है। विधार्थियों ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पे वायरल कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरडी एंड डीजे कॉलेज में जेआरएस कॉलेज के छात्रों का सेंटर पड़ा था। जहां स्नातक पार्ट 1 और 2 की सब्सिडी के इतिहास विषय की परीक्षा हो रही थी। अचानक से बारिश होने से बिजली चली गई और जनरेटर भी स्टार्ट नही हो पाया। छात्रों को परीक्षा पेपर हल करने के लिए रौशनी की ज़रूरत थी। इसलिए छात्रों ने अपने-अपने मोबाइल का फ्लैश लाइट जलाया और उसकी रौशनी में ही परीक्षा देने लगे।

    मोबाइल की रौशनी छात्रों ने दी परीक्षा

    मोबाइल की रौशनी छात्रों ने दी परीक्षा

    वीडियों साफ देखा जा सकता है कि छात्र एक हाथ में मोबाइल थामे उसकी रौशनी से दूसरे हाथ से परीक्षा पेपर हल करने में लगे हुए हैं। मीडिया कर्मियों ने कॉलेज पहुंच कर मौक़े का जायजा लिया तो वहां का नज़ारा वायरल वीडियो से भी बदतर था। सेंटर में विभिन्न कॉलेजों के करीब 800 छात्र 11 क्लास रूम में परीक्षा दे रहे थे अचानक बारिश की वजह से बिजली चली गई। बिजली जाने के बाद आनन फानन में जनरेटर शुरू करवाने के लिए कॉलेज प्रबंधन के द्वारा भागम भाग की गई लेकिन जनरेटर ने भी धोखा दे दिया। बिजली जाने के बाद छात्रों के पास बस मोबाइल की रौशनी का ही सहारा था जिसके ज़रिए छात्रों ने परीक्षा दिया।

    परीक्षा ले रहे प्रोफेसर भी शरमा गए

    परीक्षा ले रहे प्रोफेसर भी शरमा गए

    परीक्षा ले रहे प्रोफेसर भी कॉलेज की इस बदतर हालत को देख कर शरमा गए। इतने बड़े कॉलेज में बिजली जाने के बाद कहीं से भी लाइट की कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी। छात्रों ने कहा की वे काफी दूर से परीक्षा देने आए है और यहां किसी प्रकार का कोई इंतजाम नहीं है। मजबूरी में मोबाइल की रौशनी में परीक्षा दे रहे हैं। आरडी एंड डीजे कॉलेज के केंद्राधीक्षक संजय कुमार ने बताया की अचानक भारी बारिश होने की वजह से बिली चली गई और जनरेटर भी तत्काल खराब हो गया। सभी कक्षाओं में वह मोमबत्ती भिजवाया ताकि छात्रों को जहां तक हो सके परेशानी कम हो। जनरेटर मिस्त्री को बुलाया गया जो ठीक करने में लगे हुए थे। बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार दावे किए जाते रहे है लेकिन सारे दावों की पोल खुलती हुई नज़र आ रही है।

    ये भी पढ़ें: दूल्हा चुनने की सदियों से चली आ रही अनोखी परंपरा, दूर-दूर से सभा में आते हैं वर-वधू पक्ष के लोग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+