Bihar Student Credit Card: छात्र आसानी से उठा सकते हैं इस योजना का लाभ, जानिए क्या है पूरा मामला
Student Credit Card: बिहार के गया जिले में छात्रों बेहतर शिक्षा के लिए क्रेडिट कार्ड योजना पूरा लाभ मिल रहा है। ज्यादा से ज्यादा छात्रों को इस योजना का लाभ मिले, इसलिए जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
सोमवार को बिहार सरकार की कल्याणकारी योजना सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत संचालित योजनाएं की समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बिहार स्टूडेंट एंड क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 1 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक का कुल लक्ष्य 4410 है। इसमें अभी तक 722 आवेदन मिले, जिसमें 524 आवेदनों को मंज़ूर किया गया है।

इसके साथ ही 1250.42 लाख रुपये वितरित भी किए जा चुके हैं। बचे हुए 240 आवेदन प्रक्रियाधिन है, जल्द ही उन्हें भी राशि उपलब्ध कर दी जाएगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत इस साल 10 हज़ार 191 का लक्ष्य रखा गया है।
1003 आवेदन मिले, जिसमें 998 आवेदन मज़ूर किए गए हैं। 690 आवेदन के तहत 128.76 लाख रुपये भत्ता भुगतान की जा रही है। कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 19500 लक्ष्य कहै, 5519 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आपको बता दें कि गया ज़िले में 24 कुशल युवा कार्यक्रम सरकारी सेंटर सभी प्रखंडों में संचालित है। इसके अलावा प्राइवेट मिलाकर कुल 70 सेंटर संचालित है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सभी केंद्र नियमित तौर पर संचालित होता रहे। कोई भी सेंटर बंद नहीं रहे, इस बात का ख़ास ध्यान रखें।
सभी केंद्र की नियमित जांच होती रहे। हर केंद्र पर रोज़ाना 6 बैच चले और छात्रों की मौजूदगी बनी रहे। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का काम करें। वैसे सेंटर जो कुशल युवा कार्यक्रम के लिए सैंक्शन है, लेकिन सही ढंग से पढ़ाई नहीं हो रही है। केंद्र बंद रह रहा है, तो उसे बंद करें। किसी दूसरे एजेंसी को ट्रांसफर करें।
मई महीने में दो सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जा चुकी है। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक सप्ताहवार वर्क प्लान तैयार करें। विभिन्न प्रखंडों के किन-किन विद्यालयों में कैंप लगाकर योजना का प्रचार प्रसार विद्यार्थियों के बीच कराया जाए। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से लोगों को और आच्छादित करने के उद्देश्य से स्कूल कॉलेज एवं कोचिंग संस्थानों में जा जा कर कैंप लगे एवं उन्हें जागरूक करें की योजना का भरपूर लाभ उठायें।












Click it and Unblock the Notifications