Bihar Tourism: प्रदेश में बढ़ रही पर्यटकों की तादाद, राज्य सरकार बढ़ाने जा रही है ये सुविधाएं

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटकों की सुविधा के लिए 4 मॉडल तैयार किए गए हैं, जिसमें पहले प्रीमियम रोड सर्विस है। इसके तहत हर 50 किलोमीटर की दूरी पर विशेष सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। इस बाबत क़रीब डेढ़ एकड़ ज़मीन में...

Bihar Tourism: पर्यटन को बढावा देने के लिए राज्य सरकार नई-नई योजनाओं पर काम कर रही है। यही वजह है कि अब बिहार में भी पर्यटकों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। प्रदेश में देशी-विदेशी पर्यटकों की बढ़ रही तादाद को देखते हुए राज्य सरकार सैलानियों के लिए सुविधाए बढ़ाने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सरकार द्वारा आने वाले 3 सालों में प्रदेश के 160 पर्यटन स्थलों को विकसित करने का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहले से पर्यटन में इज़ाफ़ा होने के साथ ही, स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं लोगों ने भी पर्यटन को बढ़ावा देने पर खुशी ज़ाहिर की है।

पर्यटकों को विशेष सुविधा देने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार

पर्यटकों को विशेष सुविधा देने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार

राज्य सरकार की पहल पर पर्यटन विभाग की तरफ से सैलानियों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। इस बाबत प्रदेश के सभी पर्यटन सर्किट के रास्तों सैलानियों के रहने, खाने से लेकर मनोरंजन की सुविधाएं देने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पर्यटक इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर पाएंगे। बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए खास योजनाओं पर काम कर रही है। इसके तहत राजगीर, कैमूर, गया, पटना जैसे पर्यटन केंद्रों पर सरकार काम कर रही है। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी पर्यटकों को सुविधा देने की कवायद तेज़ कर दी गई है।

प्रदेश में बढ़ रही है सैलानियों की तादाद

प्रदेश में बढ़ रही है सैलानियों की तादाद

बिहार में हर साल पर्यटकों की तादाद में इज़ाफा हो रहा है। 2015 में बिहार में आए पर्यटकों के आंकडों की बात की जाए तो उस वक्त पूरे देश से करीब 3 करोड़ पर्यटक आए थे। जिसमें 9.24 लाख विदेशी पर्यटकों की तादा थी। वहीं देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेश के ज़िलों से 2.80 करोड़ पर्यटक आए थे। वहीं 4 साल बाद 2019 में यह आंकड़ा बढ़ कर 3.40 करोड़ पहुंच गया जिसमें देसी पर्यटक 3.29 करोड़ और विदेशी पर्यटकों तादाद 11 लाख पहुंच गई। इस साल अक्टूबर तक के आंकड़े की बात की जाए तो 1 करोड़ से अधिक देसी पर्यटक आ चुके हैं। वहीं 14 हज़ार विदेशी पर्यटकों की तादाद पहुंच चुकी है।

160 केंद्रों के निर्माण की चल रही तैयारी

160 केंद्रों के निर्माण की चल रही तैयारी

बिहार में पर्यटकों की सुविधा के लिए 4 मॉडल तैयार किए गए हैं, जिसमें पहले प्रीमियम रोड सर्विस है। इसके तहत हर 50 किलोमीटर की दूरी पर विशेष सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। इस बाबत क़रीब डेढ़ एकड़ ज़मीन में हाइटेक सर्विसेज़ विकसित होंगी। वहीं दूसरा स्टैंडर्ड रोड सर्विस होगा जिसमें हर 30 किलोमीटर की दूरी पर स्टैंडर्ड सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएंगी। इस बाबत क़रीब एकड़ ज़मीन में सर्विसेज़ विकसित की जाएंगी। वहीं तीसरा मॉडल बैसिक रोड सर्विसेज़ होगा जिसके लिए 7 हज़ार 500 वर्ग फीट ज़मीन पर नॉर्मल सुविधा देने का फैसला किया गया है। वहीं चौथे नंबर के मॉडल में पब्लिक सर्विस देने के एवज़ में पर्यटन विभाग की तरफड से 10 से 50 लाख तक का अनुदान या फिर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस तरह के कुल 160 केंद्र के निर्माण की योजना है।

ये भी पढ़ें: Bihar Tourism: तुतला भवानी बन रहा टूरिस्ट स्पॉट, झरना और झूला ब्रिज बना आकर्षण का केंद्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+