श्रीनगर आतंकी हमले में बिहार का लाल शहीद, दो साल पहले ही हुई थी शादी
भोजपुर। श्रीनगर में सीआरपीएफ पर हुए आतंकवादी हमले में बिहार के भोजपुर जिले का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का नाम रमेश रंजन है। शहीद रमेश सीआरपीएफ के 73वीं बटालियन में तैनात था। वह भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना इलाके इसाढ़ी के देव टोला के रहने वाले थे। हालांकि उनका परिवार फिलहाल आरा शहर के गोढ़ना रोड स्थित मोहल्ले में रहता है।

शहीद रमेश के दोस्तों ने बताया कि जैसे ही उनके परिवार को सीआरपीएफ ने रमेश के शहीद होने की सूचना दी तो पूरे घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार शहीद रमेश नवंबर में ही घर आए थे और कुछ दिन पहले ही ड्यूटी पर वापस लौटे थे। बता दें कि शहीद रमेश की दो साल पहले शागी हुई थी। परिजन उनके शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।
जानाकारी के अनुसार इस मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली और आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए। आतंकी हमले में रमेश को सिर में गोली लगी और वह वीरगति को प्राप्त हो गए। दोस्तों ने बताया कि शहीद रमेश हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के थे। उनकी शहादत की खबर सुनते ही पूरे मोहल्ले समेत परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications