सांप के गुस्से का शिकार बना संपेरा, मौत के बाद लोगों ने दोनों को साथ दफनाया

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले में एक संपेरे को लोगों ने सांप पकड़ने के लिए बुलाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा संपेरे ने सांप को अपने काबू में कर लिया। पकड़ने के बाद सुई-धागे से संपेरे ने सांप के मुंह को सिलना शुरू किया।

सांप ने गुस्से में संपेरे को काटा

सांप ने गुस्से में संपेरे को काटा

तभी अचानक सांप ने गुस्से से फुंफकार मारी और संपेरे को काट लिया> इसके बाद लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई थी। फिर लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर सांप को भी मार दिया। सांप के साथ-साथ संपेरे की लाश को एक ही जगह दफन कर दिया गया।

सांप को भी लोगों ने मार डाला

सांप को भी लोगों ने मार डाला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के समस्तीपुर जिले का है जहां के रहने वाला भोला सहनी सांप को पकड़ने का काम करता था। इसी बीच गांव में एक जहरीला सांप निकला जिसे पकड़ने के लिए भोला को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे भोले ने सांप को पकड़ लिया और खेल दिखाने के लिए उसका मुंह सिलने लगा। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई जिसके बाद सांप को भी लाठी-डंडे से पीट-पीट कर मार दिया गया और दोनों की लाश को एक ही जगह दफना दिया गया।

सांप का खेल दिखाता था भोला

सांप का खेल दिखाता था भोला

सपेरा भोला वैशाली जिला के मुरादाबाद गांव का रहने वाला था, लेकिन पिछले कई वर्षों से समस्तीपुर जिले के ताजपुर के मोतीपुर गांव में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। परिवार के गुजारे के लिए वह टेंपो चलाने के साथ सांप का खेल दिखाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+